Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsStrict Action Against Illegal Immigrants Voter Registration Verification in Sonouli
घुसपैठियों पर सख्ती, सीमा पर सत्यापन शुरू

घुसपैठियों पर सख्ती, सीमा पर सत्यापन शुरू

संक्षेप:

Maharajganj News - महराजगंज में प्रशासन ने मतदाता सूची में नाम होने के बावजूद एसआईआर फॉर्म न भरने वाले लोगों पर सख्ती दिखाई। एसडीएम और सीओ ने वार्ड 11 में प्रचार किया और किरायेदारों का सत्यापन करवाने का निर्देश दिया। शासन ने घुसपैठियों की पहचान के लिए अभियान चलाया है।

Dec 06, 2025 09:44 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share Share
Follow Us on

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। मतदाता सूची में नाम होने के बाद एसआईआर फॉर्म भरने वालों के न मिलने पर प्रशासन सख्त रुख अपना रहा है। सोनौली नगर पंचायत के वार्ड नम्बर 11 में 307 मतदाता के नहीं मिलने पर सोनौली पहुंचे एसडीएम नौतनवा नवीन कुमार ने सीओ नौतनवा अंकुर कुमार गौतम के साथ वार्ड में प्रचार कराया। फॉर्म भरने को कहा और इसके साथ ही सीमा पर रहने वाले लोगों से पूछताछ की। किरायेदारों का सत्यापन कराने का निर्देश देते हुए कहा कि मकान मालिक किरायेदारों की सूची दें। इसे सीमाई इलाकों में घुसपैठियों के खिलाफ एक्शन बताया जा रहा है। शासन द्वारा 17 नगर निकायों में घुसपैठियों की पहचान करने उनकी सूची बनाने और डिटेंशन सेंटर भेजने के निर्देश दिए हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके बाद से प्रशासन ने बड़े स्तर पर अभियान शुरू कर दिया है। प्रशासन ने सीमावर्ती गांवों और बस्तियों में जाकर घुसपैठियों को लेकर चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस के अधिकारी फोर्स के साथ जाकर लोगों के आधार कार्ड, पैन कार्ड और पहचान से जुड़े तमाम दस्तावेज खंगालने में जुट गए हैं। सोनौली सीमा पर बहुत से बाहरी नागरिकों नें भी दुकान खोल रखी है। कुछ तो आचार्यजनक रूप से सीमा के नजदीक इंडिया गेट के पास ही किराये पर दुकान लेकर रह रहे हैं, जिनका सत्यापन नहीं हुआ है। इसी क्रम में बॉर्डर पर एसडीएम व सीओ ने फोर्स के साथ संदिग्धों का सत्यापन किया। आधार कार्ड आदि जरूरी दस्तावेज देखे गए। सोनौली ईओ राहुल यादव ने बताया शासन के निर्देशों के क्रम में सोनौली नगर पंचायत में कार्य करने वाले तमाम कर्मचारियों का कागजी सत्यापन कर शासन को भेज दिया गया है। इसमें कोई भी अवैध रूप से रह रहा नहीं मिला है। वार्ड नंबर 11 में 307 मतदाता नहीं मिलने को लेकर प्रचार कराया जा रहा है। ---------- सीमा पर ज्वाइंट ऑपरेशन चलाया जा रहा है। दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है। अगर कोई बाहर का जैसे बांग्लादेशी या रोहिंग्या मिले तो कार्रवाई की जाएगी। अंकुर कुमार गौतम, सीओ नौतनवा -------------- बॉर्डर पर संचालित दुकानों व किरायेदारों का सत्यापन किया जा रहा है। यह पता लगाया जा रहा है कि वास्तव में ये लोग कहां के रहने वाले हैं? कहीं बाहर के तो नहीं हैं? आधार कार्ड समेत जरूरी दस्तावेज देखे जा रहे हैं। नवीन प्रसाद, एसडीएम नौतनवा