
राज मार्ग पर छुट्टा पशुओं की भरमार, जिम्मेदार मौन
Maharajganj News - खनुआ,हिन्दुस्तान संवाद राष्ट्रीय राजमार्ग आज कल छुट्टा पशुओं का आरामगाह बनता जा रहा है।
खनुआ,हिन्दुस्तान संवाद राष्ट्रीय राजमार्ग आज कल छुट्टा पशुओं का आरामगाह बनता जा रहा है। पशुओं के वाहनों से टकराने की घटनाएं आम हो गई है। जिससे कई बार राहगीरों व यात्रियों की जान जोखिम में पड़ जाती है। बेसहारा पशुओं के लिए मुफीद बन चुके राष्ट्रीय राजमार्ग 24 पर दुर्घटनाओं की संभावनाएं प्रबल होती जाती है। शाम ढ़लते ही बेसहारा पशु राजमार्ग के किनारे जमा हो जाते हैं और रात होते होते बीच सड़क में आकर बैठ जाते हैं। यही वजह है कि तेज गति से आते वाहनों से टकरा जाते हैं। पूर्व में हुई कई घटनाओं में छुट्टा गांय और इनके बच्चे काल के गाल में समा चुके हैं।
वहीं यात्रियों व राहगीरों की जान जोखिम में पड़ जाती है। छुट्टा पशु कहां से आते हैं और दिन निकलते कहां चले जाते हैं इसका किसी को पता नहीं चल पाता। स्थानीय लोगों ने कई बार लिखित रुप से स्थानीय प्रशासन से शिकायत की। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। छुट्टा पशुओं को बचाने को लेकर वाहन चालक कई बार राजमार्ग पर बने डिवाइडर की रेलिंग से टकरा जाते हैं। क्षेत्र के जितेन्द्र पांडेय, मनोज राना, जितेन्द्र जायसवाल, मख्खन मौर्य, गोपाल नारायण चौधरी, राम रक्षा पाण्डेय, त्रिभुवन वर्नवाल, सुमित, उमेश मद्धेशिया,किशन कुमार, विरेन्द्र शर्मा, दिनेश सिंह, प्रमोद पाण्डेय व जगदीश सहानी आदि लोगों ने छुट्टा पशुओं को गोशाला भेजवाने की मांग की है। एसडीएम नौतनवा नवीन प्रसाद का कहना है कि पशुओं को पकड़ कर गो सदन भेजनें के निर्देश दिया गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




