बॉर्डर पर 120 बैग पॉपकॉर्न मक्का, 490 कार्टून चाइनीज फल पकड़ा गया

Feb 17, 2026 07:27 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share

Maharajganj News - महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। एसएसबी समवाय पथलहवा, बहुआर चौकी पुलिस व कस्टम की संयुक्त टीम

बॉर्डर पर 120 बैग पॉपकॉर्न मक्का, 490 कार्टून चाइनीज फल पकड़ा गया

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। एसएसबी समवाय पथलहवा, बहुआर चौकी पुलिस व कस्टम की संयुक्त टीम ने चार नेपाली पिकअप पर लदा चाइनीज फल एवं विदेशी पाप कार्न मक्का पकड़ा है। टीम ने पकड़े गए फल और मक्का लदी पिकअप को सीज कर निचलौल कस्टम को सौंप दिया है। एसएसबी के सहायक कमांडेंट दलसानिया हरसुखलाल रूपा भाई ने बताया कि बार्डर पर गंडक नदी के किनारे मुर्दा घाट के पास नेपाल से पिकअप पर सामान लाद कर निकालने की सूचना मिली। सूचना के तुरंत बाद विशेष नाका दल मौके पर भेजा गया। सीमा स्तंभ संख्या 497 से लगभग 700 मीटर भारतीय क्षेत्र में चार पिकअप एवं बाइक पर कुछ सामान लाद कर नेपाल की तरफ से आता दिखाई दिया।

नाका दल रुकने का इशारा किया तो पिकअप में बैठे लोग और बाइक चालक भागने लगे। तुरंत विशेष नाका दल द्वारा दो व्यक्तियों को उसके पिकअप, बाइक और उस पर लदे सामान को दौड़ा कर पकड़ लिया गया, अन्य लोग अंधेरा एवं जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गए। पिकअप की तलाशी लेने पर 120 बैग पॉपकॉर्न मक्का तथा 490 कार्टून चाइनीज फल बरामद हुआ। टीम ने इसे कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई के लिए कस्टम निचलौल को सौंप दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।