Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsSSB Seizes 2930 Ampules of Narcotic Drugs at Indo-Nepal Border
महराजगंज में एसएसबी ने ठूठीबारी सीमा पर 2930 एम्पुल नशीली दवा पकड़ी, आरोपित फरार

महराजगंज में एसएसबी ने ठूठीबारी सीमा पर 2930 एम्पुल नशीली दवा पकड़ी, आरोपित फरार

संक्षेप:

Maharajganj News - महराजगंज में सशस्त्र सीमा बल ने शनिवार को इंडो-नेपाल सीमा पर 2930 एम्पुल नशीली दवा की खेप पकड़ी। जब जवानों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका, तो वह भाग निकला और बोरी छोड़ गया। बरामद दवा की कीमत हजारों...

Oct 05, 2025 10:30 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share Share
Follow Us on

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने शनिवार की देर शाम को इंडो-नेपाल सीमा पर नशीली दवाओं की खेप पकड़ी है। टीम को देखकर दवा की खेप लेकर जाने वाला शख्स भाग निकला। एसएसबी के जवान पेट्रोलिंग के दौरान ठूठीबारी कोतवाली के ग्राम राजाबारी के टोला टढ़हवा से करीब तीन सौ मीटर दूरी पर पिलर संख्या 507 के समीप एक शख्स को नेपाल की ओर जाते देखा गया। जवानों ने जब उसे रोकने का प्रयास किया तो वह मौका पाकर सफ़ेद बोरी में रखा सामान छोड़कर नेपाल की ओर भाग निकला। जवानों ने बोरी की तलाशी ली तो उसमें से कुल 2930 एम्पुल नशीली दवा मिली।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

प्रारंभिक जांच में यह प्रतिबंधित इंजेक्शन बताया जा रहा है, इसकी कीमत हजारों रुपये बताई जा रही है। एसएसबी ने बरामद नशीली दवा को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएसबी द्वारा समय-समय पर चलाए जा रहे गश्ती अभियान से नशीली दवा के तस्करों के मंसूबों पर पानी फिरता नजर आ रहा है। बरामद करने वाली टीम में मुख्य आरक्षी रंजीत कुमार यादव, आरक्षी देवेंद्र व चंद्रकेश शामिल रहे। एसएसबी के इंस्पेक्टर शिवपूजन ने बताया कि जवानों द्वारा गश्त के दौरान बार्डर पर नशीली दवा पकड़ी है। मौके का फायदा उठाकर नशीली दवा लेकर जाने वाला शख्स भाग निकला है। बरामद सामान को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।