Maharajganj News: एसएसबी ने किया वंदे मातरम का सामूहिक गायन

हिन्दुस्तान, महाराजगंज
Follow us on Google News
share

Maharajganj News: बरगदवा, हिन्दुस्तान संवाद। बरगदवा स्थित मुंदर प्रसाद इंटर कॉलेज में एसएसबी की ओर से वन्दे

Maharajganj News: एसएसबी ने किया वंदे मातरम का सामूहिक गायन

Maharajganj News: बरगदवा, हिन्दुस्तान संवाद। बरगदवा स्थित मुंदर प्रसाद इंटर कॉलेज में एसएसबी की ओर से वन्दे मातरम् का सामूहिक गायन आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना तथा उन्हें देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं संघर्ष से परिचित कराना रहा। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकगण एवं सशस्त्र सीमा बल के कार्मिकों ने सामूहिक रूप से वन्दे मातरम् का गायन किया। इस अवसर पर एसएसबी के कार्मिकों द्वारा विद्यार्थियों को स्वतंत्रता संग्राम के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान तथा देश की स्वतंत्रता के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।विद्यार्थियों

को बताया गया कि राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। साथ ही, उन्हें अपने कर्तव्यों का ईमानदारी एवं निष्ठा से निर्वहन करने तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने के लिए प्रेरित किया गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमहाराजगंजMaharajganj News: एसएसबी ने किया वंदे मातरम का सामूहिक गायन