हादसे में घायल महिला को एसएसबी ने पहुंचाया अस्पताल, बची जान
महराजगंज में एक घायल महिला की मदद के लिए एसएसबी के जवानों ने संवेदनशीलता दिखाई। द्वितीय कमान अधिकारी नरेश कुमार जांगिड़ ने महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार शुरू किया गया। महिला की पहचान मीरा देवी के रूप में हुई, जिन्हें मोटरसाइकिल ने टक्कर मारी थी। अब उनकी हालत स्थिर है।

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सड़क किनारे घायल होकर दर्द से कराह रही महिला की मदद के लिए जब कोई आगे नहीं आया, तब एसएसबी के जवानों ने संवेदनशीलता दिखाते हुए उसे अस्पताल पहुंचाया। निरीक्षण से लौट रहे 22वीं वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी नरेश कुमार जांगिड़ ने घायल महिला को सड़क किनारे पड़ा देखा और तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उपचार की व्यवस्था कराई।वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी नरेश कुमार जांगिड़ सोनौली सीमा चौकी के निरीक्षण से लौट रहे थे। इसी दौरान महराजगंज-निचलौल मार्ग पर चिउरहा से करीब पांच किलोमीटर पहले सड़क किनारे एक महिला गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ी दिखाई दी।
उन्होंने तत्काल वाहन रुकवाकर स्थिति का जायजा लिया। घायल महिला की पहचान मीरा देवी निवासी टिकुलहिया निचलौल के रूप में हुई। बताया गया कि उन्हें एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थीं।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए द्वितीय कमान अधिकारी और साथ मौजूद एसएसबी जवानों ने तत्काल प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई और सरकारी वाहन से महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उनका तत्काल उपचार शुरू किया। डॉक्टरों के अनुसार महिला की हालत अब स्थिर है और वह खतरे से बाहर हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


