नशे के खिलाफ एसएसबी ने छेड़ा अभियान, ग्रामीणों को दिलाया संकल्प

हिन्दुस्तान, महाराजगंज
Follow us on Google News
share

महराजगंज की सशस्त्र सीमा बल 66वीं वाहिनी ने नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष मुहिम चलाई। जवानों ने हरदी डाली बाजार और गाँवों में नशा मुक्ति अभियान चला कर ग्रामीणों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों से जागरूक किया। सहायक कमांडेंट ने स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए नशे से दूर रहने की अपील की।

नशे के खिलाफ एसएसबी ने छेड़ा अभियान, ग्रामीणों को दिलाया संकल्प

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सशस्त्र सीमा बल 66वीं वाहिनी ने सीमावर्ती क्षेत्र में नशे के खिलाफ जनजागरूकता की मुहिम तेज कर दी है। बीओपी सीमा हरदी डाली के जवानों ने हरदी डाली बाजार और आसपास के गांवों में विशेष नशा मुक्ति अभियान चलाकर ग्रामीणों और युवाओं को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। सहायक कमांडेंट समरजीत सिंह ने कहा कि शराब, ड्रग्स और अन्य नशीले पदार्थ व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ परिवार और समाज को भी नुकसान पहुंचाते हैं। उन्होंने ग्रामीणों से नशे से दूर रहने और स्वस्थ समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की। इसके बाद एसएसबी जवानों, ग्रामीणों और युवाओं ने संयुक्त रूप से जागरूकता रैली निकाली।रैली

के दौरान नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो जैसे नारों के साथ लोगों को नशामुक्ति का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में एसएसबी की ओर से सहायक कमांडेंट समरजीत सिंह, सहायक उप निरीक्षक दिनेश कुमार सहित जवान मौजूद रहे। वहीं ग्रामीणों की ओर से अभिमन्यु शर्मा, संस्कार मिश्रा समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।