Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsSSB Foils Major Human Trafficking Attempt at India-Nepal Border
भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की सतर्कता से मानव तस्करी की कोशिश नाकाम

भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की सतर्कता से मानव तस्करी की कोशिश नाकाम

संक्षेप:

Maharajganj News - महराजगंज में एसएसबी जवानों ने मानव तस्करी की एक बड़ी वारदात को टाल दिया। जवानों ने एक युवक को नाबालिग लड़की के साथ संदिग्ध अवस्था में पकड़ा, जो उसे नेपाल ले जाने की कोशिश कर रहा था। युवक को हिरासत में लेकर पुलिस को सौंप दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

Nov 02, 2025 11:07 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share Share
Follow Us on

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एसएसबी जवानों की मुस्तैदी से मानव तस्करी की एक बड़ी वारदात टल गई। नियमित चेकिंग के दौरान जवानों ने एक युवक को नाबालिग लड़की के साथ संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ कि युवक लड़की को नेपाल ले जाने की फिराक में था। सूत्रों के अनुसार दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है। वहीं एसएसबी को शक है कि युवक मानव तस्करी गिरोह से जुड़ा हो सकता है और नाबालिग को नेपाल राष्ट्र में बेचने की योजना बना रहा था। जवानों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को मौके पर ही हिरासत में ले लिया और ठूठीबारी कोतवाली पुलिस को सुपुर्द कर दिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

प्रभारी कोतवाल महेंद्र मिश्रा ने बताया कि आरोपी युवक को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में कई अहम तथ्य सामने आए हैं, जिनके आधार पर सीमावर्ती क्षेत्र में सक्रिय मानव तस्करी गिरोह की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। वहीं आरोपित युवक के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता बीएनएस की धारा 137(2) व 87 के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूछताछ में पता लगा रही है कि प्रकरण में कोई अन्य व्यक्ति या गिरोह तो शामिल नहीं है?