इंडो-नेपाल के जवानों ने चलाया सफाई अभियान
Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
Maharajganj News - महराजगंज में एसएसबी और नेपाल के जवानों ने सोनौली सीमा पर स्वच्छता अभियान चलाया। इस अभियान का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्र में स्वच्छता बढ़ाना और लोगों को जागरूक करना था। जवानों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया।
महराजगंज। सोनौली सीमा पर एसएसबी व नेपाल के जवानों ने अभियान चलाकर सीमा की साफ-सफाई की। लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल सोनौली की एसएसबी टीम ने भारत-नेपाल सीमा के प्रमुख व्यापार एवं पारगमन मार्ग सोनौली में एक विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया। जवानों ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्र में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण का निर्माण करना तथा लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प भी लिया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


