Maharajganj News: जिला अस्पताल के ऑर्थो ओपीडी में पहुंच रहा हर दूसरा स्पाइन पीड़ित
Maharajganj News: महराजगंज जिला अस्पताल की आर्थो ओपीडी में सितंबर के दौरान पहुंचे दो हजार मरीजों में 995 स्पाइन से पीड़ित मिले। डॉक्टरों के अनुसार किशोरों से बुजुर्गों तक यह समस्या देखी जा रही है। भारी स्कूल बैग, मोबाइल गेमिंग, स्ट्रायड सप्लीमेंट और जंक फूड इसके कारणों में बताए गए। डॉक्टर नियमित दवा, व्यायाम और जंक फूड से दूरी की सलाह देते हैं।

Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। आज विश्व स्पाइन दिवस है। यह रीढ़ की हड्डी के स्वास्थ्य और इससे जुड़ी समस्याओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाली सबसे बड़ी सार्वजनिक स्वास्थ्य पहल है। लेकिन भागमभाग जिंदगी में यह बीमारी जिले में बहुत तेजी से लोगों को चपेट में ले रही है। हालत यह हो गई है कि जिला अस्पताल के आर्थो ओपीडी में पहुंचने वाला हर दूसरा मरीज स्पाइन पीड़ित निकल रहा है। सितंबर में ओपीडी में पहुंचं दो हजार मरीजों में 995 स्पाइन से पीड़ित शामिल रहे। डॉक्टर नियमित दवा लेने के साथ व्यायाम करने की सलाह दी है। सामान्य तौर पर व्यक्ति की 50 प्लस उम्र होने के बाद उसकी हड्डिया कमजोर होने लगती हैं। लेकिन भागमभाग जिंदगी हड्डियां किशोरावस्था में कमजोर होने लगी हैं। डॉक्टर इसका कारण बच्चों में भारी स्कूल बैग, फिल्डी में खेलने की जगह मोबाइल में गेमिंग की लत, जल्दी बॉडी बनाने के लिए स्ट्रायड सप्लीमेंट लेने और जंक फुड का सेवन करना है। जिला असपताल के ओपीडी में पहुंचे 995 स्पाइन पीड़ित मरीजों की हिस्ट्री में दर्ज किया गया है। डॉक्टरों ने इन पीड़ितों को नियमित दवा लेने के साथ जंक फूड से दूर रहने और व्यायाम करने की सलाह दी है।
जिले में स्पाइन के मरीजों की बढ़ती संख्या
बिना सर्जरी के स्वस्थ हो जाते हैं स्पाइन पीड़ित
स्पाइन पीड़ितबिना ऑपरेशन के भी ठीक हो सकते हैं। लेकिन इसके लिए रीढ़ की हड्डी में दर्द होते ही डॉक्टर से परामर्श लेना जरूरी है। जल्दी बीमारी का पता चल जाने पर पीड़ित नियमित दवा और व्यायाम कर ठीक हो जाते हैं।
स्पाइन पीड़ित को के लिए नमस्कार व्यायाम बहुत है कारगर
विशेषज्ञों का कहना है कि रीढ़ की हड्डी पीड़ितों को फिजियोथेरेपिस्ट की देखरेख में सूर्य नमस्कार करना बहुत कारगर होता है। इसके अलावा कोस्ट्रेथनिंग और मार्जारासन करने से पीड़ित को स्वास्थ्य लाभ मिलता है।
रीढ़ की हड्डी के स्वास्थ्य की जानकारी
वर्ष 2026 की थीम जीवन भर रीढ़ की हड्डी का स्वास्थ्य।
दुनिया भर में करीब एक अरब लोग रीढ़ की हड्डी के दर्द से पीड़ित हैं। और कमर दर्द (एलबीपी) दिव्यांगता का एक प्रमुख कारण है।
रीढ़ की हड्डी को स्वस्थ रखने के उपाय
रीढ़ की हड्डी की बीमारी से बचने के लिए बैठते समय अपनी पीठ को कुर्सी की पीठ से सटाकर रखें। हर 45 मिनट या एक घंटे में कुर्सी से उठकर थोड़ा टहलें या खिंचाव करें। भारी सामान उठाते समय पीठ की बजाय पैरों पर जोड़ दें। विशेषज्ञ की देखरेख में रीढ़ को मजबूत करने वाले योग और एक्सरसाइज करें।
डॉक्टरों की सलाह और बचाव के उपाय
जिला अस्पताल के आर्थो सर्जन डॉ. विकास कुमार ने बताया कि आर्थो ओपीडी में सबसे अधिक स्पाइन से पीड़ित पहुंच रहे हैं। इन पीड़ितों में किशोर से लेकर बुजुर्ग शामिल हैं। इनकी हिस्ट्री में भारी स्कूल बैग, गेमिंग की लत, जल्दी बॉडी बनाने के लिए स्ट्रायड सप्लीमेंट लेने और जंक फूड का सेवन करना है। इस बीमारी से बचने के लिए नियमित दवा लेने के साथ जंक फुड से दूर रहने और व्यायाम करने की सलाह दी गई है।


