अनियंत्रित बाइक ने ठेला ले जा रही महिला को मारी ठोकर, घटना सीसीटीवी में कैद

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share

Maharajganj News - महराजगंज के कोल्हुई क्षेत्र के बहदुरी बाजार में एक तेज रफ्तार बाइक ने फल का ठेला ले जा रही महिला को टक्कर मार दी। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई है और पुलिस बाइक चालक की पहचान कर रही है।

अनियंत्रित बाइक ने ठेला ले जा रही महिला को मारी ठोकर, घटना सीसीटीवी में कैद

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कोल्हुई क्षेत्र के बहदुरी बाजार में तेज रफ्तार और लापरवाही से बाइक चलाने से एक हादसा हो गया है। एक अनियंत्रित बाइक चालक ने सड़क किनारे फल का ठेला ले जा रही महिला को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और ठेले के परखच्चे उड़ गए हैं। महिला को लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। यह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि बाइक चालक तेज गति में आ रहा था और नियंत्रण खो बैठा।

इससे उसकी सीधे महिला के ठेले में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि महिला सड़क पर गिर पड़ी और आसपास अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक चालक लापरवाही से वाहन चला रहा था। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ लोगों ने घायल महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना पुलिस को दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाइक चालक की पहचान करने में जुटी है। बाइक को ग्रामीणों ने अपने कब्जे में लेकर पुलिस को सौंप दिया है। एसओ अखिलेश सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। तहरीर के अनुसार आवश्यक करवाई की जाएगी।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।