एसपी की सख्ती से पुलिस महकमे में हड़कंप, ठूठीबारी एसओ निलंबित

Apr 07, 2026 05:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share

Maharajganj News - महराजगंज जिले में, एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने कानून व्यवस्था को सुधारने के लिए ठूठीबारी थानाध्यक्ष नवनीत नागर को निलंबित किया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने घटनाओं की समय पर सूचना नहीं दी और महत्वपूर्ण तथ्यों को छिपाने का प्रयास किया। श्यामदेउरवा थाने में भी निरीक्षण के दौरान खामियां पाई गईं, जिसके चलते प्रारंभिक जांच के आदेश दिए गए हैं।

एसपी की सख्ती से पुलिस महकमे में हड़कंप, ठूठीबारी एसओ निलंबित

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिले की कानून व्यवस्था को लेकर एसपी शक्ति मोहन अवस्थी अब पूरी तरह एक्शन मोड में आ गए हैं। घटना की समय से सूचना नहीं देना व तथ्यों के छिपाने पर एसपी ने मंगलवार को ठूठीबारी थानाध्यक्ष नवनीत नागर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वहीं निरीक्षण के दौरान खामियां मिलने पर श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष के विरुद्ध भी प्रारंभिक जांच के आदेश दिए हैं। एसपी की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से महकमे में खलबली मच गई है। पुलिस कार्यालय के मीडिया सेल के मुताबिक ठूठीबारी थानाध्यक्ष नवनीत नागर पर आरोप है कि उन्होंने क्षेत्र में हुई घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को समय पर नहीं दी।

इतना ही नहीं प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया कि उन्होंने घटना से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों को छिपाने का प्रयास किया। दायित्व निर्वहन में लापरवाही बरता। एसपी ने इसे अनुशासनहीनता की श्रेणी में मानते हुए थानाध्यक्ष नवनीत नागर को निलंबित कर दिया।श्यामदेउरवा थाना का भी किया मुआयनाएसपी ने सोमवार देर रात थाना श्यामदेउरवा का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने महिला हेल्प डेस्क, साइबर डेस्क व थाना कार्यालय के अभिलेखों का मुआयना किया। निरीक्षण में कमियां पाई गईं। साफ-सफाई के लिए एसपी ने थानाध्यक्ष को निर्देश देते हुए निरीक्षण में मिली कमियों के चलते प्रारंभिक जांच का आदेश दिया। एसपी पहली बार श्यामदेउरवा थाना पहुंचे थे।दायित्व निर्वहन में लापरवाही पर ठूठीबारी थानाध्यक्ष नवनीत नागर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। श्यामदेउरवा थाने में निरीक्षण के दौरान कुछ कमियां मिलने पर थानाध्यक्ष के खिलाफ प्रारंभिक जांच का आदेश दिया गया है। जनता की शिकायतों के निस्तारण में ढिलाई व घटनाओं को छिपाना कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रत्येक पुलिस कर्मी का उत्तरदायित्व है कि वह पारदर्शिता के साथ कार्य करे। थाना परिसर में स्वच्छता का पूरा ख्याल रखें। लापरवाही मिलने पर जवाबदेही तय की जाएगी।शक्ति मोहन अवस्थी, एसपी

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।