एसपी ने पुलिस आफिस का किया मुआयना, कार्यप्रणाली सुधारने पर जोर
Maharajganj News - -पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं में पहुंचकर जानी हकीकतको और बेहतर बनाने के उद्देश्य से एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने सोमवार को पुलिस कार्यालय का औचक निर

महराजगंज, निज संवाददाता। जनपद की पुलिसिंग व प्रशासनिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने सोमवार को पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न शाखाओं का भ्रमण कर पटल सहायकों से कार्यों की प्रगति जानी। आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कार्यप्रणाली की समीक्षा, लंबित फाइलों के निस्तारण, स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त परिसर व कार्यालयीन कार्यों में तकनीकी समन्वय जैसे बिंदुओं पर विशेष जोर दिया।निरीक्षण के दौरान एसपी ने अभिलेखों के रख-रखाव पर विशेष ध्यान दिया। निर्देशित किया कि सभी रिकॉर्ड व्यवस्थित व सुरक्षित ढंग से रखे जाएं। फाइलों का निस्तारण तय समय सीमा के भीतर किया जाए, जिससे फरियादियों को अनावश्यक प्रतीक्षा न करनी पड़े।
उन्होंने अभिलेख प्रबंधन में आधुनिक तकनीकों के उपयोग पर भी जोर दिया। कार्यालय परिसर का निरीक्षण करते हुए उन्होंने साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों को नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण कार्यक्षमता को बढ़ाता है और इससे कार्य में पारदर्शिता भी आती है। एसपी ने कहा कि पुलिस कार्यालय के कार्यों को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाना प्राथमिकता है। बेहतर समन्वय व आधुनिक तकनीक के माध्यम से जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान संभव है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


