एसपी ने न्यायालय के पैरोकारों संग की गोष्ठी, पैरवी कार्यों की समीक्षा की
Maharajganj News - महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिले में अभियोजन कार्यों को प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिले में अभियोजन कार्यों को प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस कार्यालय में सभी थानों के सत्र न्यायालय एवं अवर न्यायालय के पैरोकारों के साथ गोष्ठी की। पैरवी कार्यों की समीक्षा करते हुए जरूरी निर्देश दिया।गोष्ठी के दौरान काज लिस्ट वर्ष 2025 एवं 2026 तथा पैरवी रजिस्टर वर्ष 2025 एवं 2026 में की गई प्रविष्टियों की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में न्यायालयों में लंबित वादों की प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने, अभियोजन साक्ष्यों की समय से उपलब्धता, गवाहों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने तथा वादों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
उन्होंने समस्त पैरोकारों को निर्देशित किया कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण गंभीरता एवं उत्तरदायित्व के साथ करें। न्यायालयी कार्यवाही में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। साथ ही अभिलेखों का अद्यतन रख-रखाव एवं समुचित अनुश्रवण सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। गोष्ठी में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अभियोजन कार्यों में और अधिक सुधार लाने के लिए एसपी ने प्रेरित किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


