मानव तस्करी रोकने को लेकर हुई कोर कमेटी की बैठक

Feb 23, 2026 12:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share

Maharajganj News - महराजगंज में सोनौली पुलिस चौकी में मानव तस्करी रोकने के लिए मासिक बैठक हुई। महिला उप निरीक्षक प्रिया तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में सुरक्षा एजेंसियों और स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में मानव तस्करी के मामलों की पहचान, निगरानी, सुरक्षित पलायन और कानूनी प्रक्रियाओं पर चर्चा की गई।

मानव तस्करी रोकने को लेकर हुई कोर कमेटी की बैठक

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सोनौली पुलिस चौकी में मानव तस्करी रोकने को लेकर कोर कमेटी की मासिक बैठक हुई। सोनौली थाने की महिला उप निरीक्षक प्रिया तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में दोनों देश के सुरक्षा एजेंसी और स्वयंसेवी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस दौरान क्रॉस बॉर्डर ट्रैफिकिंग पर चर्चा करते हुए मानव तस्करी केस की पहचान, नियमित निगरानी, सुरक्षित पलायन और कानूनी प्रक्रिया पर भी संबंधित विभागों के साथ मिलकर चर्चा हुई। एसआई प्रिया तिवारी ने कहा कि बॉर्डर पर निगरानी और जागरूकता से ही बल पर ही अपराधों पर अंकुश लग रहा है। सशस्त्र सीमा बल के मानव तस्करी रोधी इकाई के उप निरीक्षक ने कहा कि सभी संस्थाओं के साथ मिलकर मानव तस्करी जैसे जघन्य अपराध को रोकने के लिए कार्य किया जा रहा है।

कहा कि बेहतर तीव्र संचार और आपसी सामंजस्य से ही मानव तस्करी को रोका जा सकता है। बैठक में एसएसबी 22 वी और 66 वीं बटालियन, नेपाल पुलिस सहित कई स्वयंसेवी संस्था के लोग मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।