
पैसे के विवाद में मां को पीटा, जांच में जुटी पुलिस
Maharajganj News - ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुकरहर में एक युवक ने अपनी मां पर पैसे के लेनदेन को लेकर हमला किया। महिला की चीखें सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आरोपी को रोका। घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
ठूठीबारी/गड़ौरा, हिन्दुस्तान टीम। ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुकरहर में सोमवार को रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। आरोप है कि पैसे के लेनदेन में एक युवक ने अपनी मां पर ही हमला कर उसे बुरी तरह पीट दिया। महिला की चीखों से गांव दहल उठा, वहीं कुछ ही पलों में खून से लथपथ महिला जमीन पर गिर पड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यह युवक जैसे ही घर पहुंचा वैसे ही अपनी मां से टेंट का पैसा देने के विवाद के मामले में आक्रोशित हो गया। उसने अपनी मां की लात-घूसे व डंडे से पिटाई शुरू कर दी।
महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को काबू में लिया और घायल महिला को उसके चंगुल से छुड़ाया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने आनन-फानन में घायल पीड़िता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी प्रणव कुमार ओझा ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह की बात सामने आ रही है। हालांकि असली वजह की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। पीड़ित के द्वारा अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




