ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश महाराजगंजदुखों को समाप्त करने का झांसा देकर गहने लेकर चंपत हो गया सोखा

दुखों को समाप्त करने का झांसा देकर गहने लेकर चंपत हो गया सोखा

महराजगंज के श्यामदेउरवा गांव में शुक्रवार को एक सोखा महिला के गहने लेकर फरार हो गया। वह सुबह से ही ब्राह्मण बनकर गांव में मंदिर बनवाने के लिए चंदा मांग रहा था। गांव में चंदा मांगने के दौरान वह एक...

दुखों को समाप्त करने का झांसा देकर गहने लेकर चंपत हो गया सोखा
हिन्‍दुस्‍तान टीम,महराजगंज Fri, 08 Nov 2019 09:02 PM
ऐप पर पढ़ें

महराजगंज के श्यामदेउरवा गांव में शुक्रवार को एक सोखा महिला के गहने लेकर फरार हो गया। वह सुबह से ही ब्राह्मण बनकर गांव में मंदिर बनवाने के लिए चंदा मांग रहा था।

गांव में चंदा मांगने के दौरान वह एक घर के सामने रुका और घर के दुखों को समाप्त करने का झांसा दिया। कहा कि घर का बेटा बीमार रहता है। घर के लोग उसकी बातों में आ गए। उसके कहने पर घर के कीमती सामान एकत्रित कर उसके सामने रख दिया। इसके बाद सोखा ने कहा कि वह तीन रास्ता काटकर आएगा और तब सभी दुख दूर हो जाएंगे।

यह कहकर सोखा गांव के बाहर निकला और काफी देर तक वापस नहीं आया। इस पर शक हुआ तो घर के लोग शोर मचाते हुए उसकी तलाश करने लगे। पीड़ित परिवार के अनुसार सोखा उनके घर से करीब तीस हजार रुपए के गहने लेकर चंपत हो गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें