सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने महारैली को लेकर झोंकी ताकत

Mar 11, 2026 09:19 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share

Maharajganj News - सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने 15 मार्च को धनेवा-धनेई में होने वाली सामाजिक समरसता महारैली की तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अरविंद राजभर ने बैठक में आवश्यक निर्देश दिए। यह महारैली सामाजिक न्याय और समानता का संदेश फैलाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनेगी।

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने महारैली को लेकर झोंकी ताकत

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के पदाधिकारियों ने आगामी 15 मार्च को धनेवा-धनेई में आयोजित होने वाली सामाजिक समरसता महारैली की तैयारियों को तेज कर दिया है। निरीक्षण भवन में समीक्षा बैठक की गई। मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव एवं पूर्व मंत्री डॉ. अरविंद राजभर ने महारैली की सफलता को लेकर जरूरी निर्देश दिया।बैठक के दौरान महारैली के संपूर्ण प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र सिंह द्वारा कार्यक्रम की तैयारियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। पूर्व मंत्री डॉ. अरविंद राजभर ने कहा कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की यह महारैली सामाजिक समरसता, समानता और सामाजिक न्याय के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनेगी।

उन्होंने कहा कि पार्टी सदैव वंचित, शोषित और पिछड़े समाज के अधिकारों तथा उनकी समस्याओं की आवाज को मजबूती से उठाती रही है।उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर के नेतृत्व में पार्टी सामाजिक न्याय, सम्मान और समान भागीदारी के लिए निरंतर संघर्ष कर रही है। 15 मार्च को धनेवा-धनेई में आयोजित होने वाली सामाजिक समरसता महारैली भी ऐतिहासिक रहेगी। महारैली को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी बांट दी गई है। महारैली में राजभर समाज से अधिक से अधिक लोगों को लोगों को लाना होगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।