Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsSmart Meters Mandatory Non-compliance May Lead to FIR in Maharajganj
स्मार्ट मीटर नहीं लगवा रहे उपभोक्ता हो रहे चिन्हित

स्मार्ट मीटर नहीं लगवा रहे उपभोक्ता हो रहे चिन्हित

संक्षेप:

Maharajganj News - महराजगंज में स्मार्ट मीटर न लगवाने वाले उपभोक्ताओं पर कार्रवाई की जाएगी। विभाग ऐसे उपभोक्ताओं को चिह्नित कर रहा है और पुलिस के साथ उनके घर पहुंचकर बकाया बिल वसूल करेगा। नगर निकायों में पहले चरण में स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। उपभोक्ताओं को मीटर लगाने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा।

Dec 09, 2025 10:18 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share Share
Follow Us on

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। स्मार्ट मीटर नहीं लगवाना उपभोक्ता पर भारी पड़ सकता है। विभाग ऐसे उपभोक्ताओं को चिह्नित कर रहा है। सूची बनाने के बाद पुलिस के साथ ऐसे उपभोक्ताओं के घर टीम पहुंचेगी। स्मार्ट मीटर लगाने के साथ बकाया बिल वसूल किया जाएगा। मीटर लगाने का विरोध करने पर एफआईआर दर्ज कराया जाएगा। जिले में चार लाख 91 हजार 467 बिजली उपभोक्ता हैं। इन सभी उपभोक्ताओं के यहां इलेक्ट्रानिक मीटर की जगह स्मार्ट मीटर लगना है। इसके लिए कार्यदायी उपभोक्ताओं के घर-घर पहुंचकर स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य कर रही है। लेकिन कुछ उपभोक्ता स्मार्ट मीटर लगवाने से मना कर रहे हैं।

इससे जिले का स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य प्रभावित हो गया है। शिकायत पर विभाग सख्त हो गया है। विरोध करने वाले उपभोक्ताओं को चिह्नित कर रहा है। सूची बनाने के बाद विभाग पुलिस के साथ इन उपभोक्ताओं के यहां पहुंचेगा। पहले चरण में नगर निकायों को स्मार्ट मीटर से करेगा संतृप्त: जिले के सभी बिजली उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगना है। लेकिन कार्यदायी संस्था पहले चरण में नगर निकायों के उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाएगी। नगर पालिका परिषद महराजगंज, सिसवा, नौतनवा के अलावा नगर पंचायत निचलौल, घुघली, परतावल, पनियरा, फरेंदा, बृजमनगंज, सोनौली और चौक बाजार में स्मार्ट मीटर लगाएगी। स्मार्ट मीटर व केबिल है नि:शुल्क: बिजली उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर लगवाने के लिए किसी तरह का शुल्क नही देना है। कार्यदायी संस्था का कर्मचारी उनके घर पहुंचेंगे। इलेक्ट्रानिक मीटर हटाकर स्मार्ट मीटर लगाएंगे। स्मार्ट मीटर के साथ ही केबिल भी लगाएंगे। स्मार्ट मीटर लगाने के बाद इलेक्ट्रानिक मीटर अपने साथ लेकर जाएंगे और मीटर विभाग में उसे जमा करेंगे। जिले के सभी उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगना है। इसके लिए कार्यदायी संस्था नामित है। कार्यदायी संस्था स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य तेज कर दिया है। लेकिन कुछ उपभोक्ता गलतफहमी में स्मार्ट मीटर का विरोध कर रहे हैं। ऐसे उपभोक्ताओं को चिह्नित किया जा रहा है। सूची के आधार पर टीम उनके घर पहुंचेगी और स्मार्ट मीटर लगाने के साथ बकाया बिल का वसूल करेगी। इंजी. वाईपी सिंह, अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण मंडल महराजगंज

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;