श्रीराम जन्मोत्सव पर हुआ जागरण, झूमते रहे लोग

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share

Maharajganj News - महराजगंज के श्रीराम-जानकी मंदिर में श्रीराम जन्मोत्सव पर जागरण का आयोजन किया गया। इस दौरान गोरखपुर और गोंडा के कलाकारों ने श्रद्धालुओं का मनोरंजन किया। गायक मोनू शर्मा ने कार्यक्रम की शुरुआत की और दीपिका मिश्रा सहित अन्य गायकों ने अपने भजनों से लोगों का मन मोह लिया।

श्रीराम जन्मोत्सव पर हुआ जागरण, झूमते रहे लोग

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। श्रीराम-जानकी मंदिर परिसर सिसवा में श्रीराम जन्मोत्सव पर जागरण का आयोजन किया गया। गोरखपुर और गोंडा के कलाकारों की प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु झूमते रहे। गायक मोनू शर्मा ने हनुमान जी के भजन से शुभारंभ किया। गोण्डा की दीपिका मिश्रा ने अपनी प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोह लिया। स्थानीय भजन गायक अंशिका सिंह, अंजली गौड़, उमेश जायसवाल, उत्सव शर्मा, दिनेश सोनी शेखर जायसवाल, गजेंद्र जायसवाल ने भी अपनी प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरिजेश जायसवाल, लालजी सिंह, मनोज केसरी एडवोकेट, अरुण पांडेय, विवेक चौरसिया, कृष्णमुरारी सिंह, अश्वनी रौनियारए गोविंद सोनी, जितेंद्र वर्मा, संजय जायसवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।