साइकिलिस्ट व माउंटेनियर शिवम को किया गया सम्मानित

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share

Maharajganj News - एकलव्य वेलफेयर एंड मेडिकल रिसर्च ट्रस्ट द्वारा युवा साइकिलिस्ट शिवम पटेल को उनके खेल और साहसिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें 10 हजार रुपये का चेक भी दिया गया। शिवम ने 28,000 किलोमीटर की साइकिल यात्रा पूरी की और कई रिकॉर्ड्स बनाए हैं। वे आगामी कारगिल यात्रा पर भी जाएंगे।

साइकिलिस्ट व माउंटेनियर शिवम को किया गया सम्मानित

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। एकलव्य वेलफेयर एंड मेडिकल रिसर्च ट्रस्ट की ओर से युवा साइकिलिस्ट एवं माउंटेनियर शिवम पटेल को उनके उत्कृष्ट खेल एवं साहसिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्हें 10 हजार रुपये की सहायता राशि का चेक भी प्रदान किया गया। ट्रस्ट के संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ. डीके साहनी ने उन्हें सम्मानित करते हुए उनके आगामी वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के लिए शुभकामनाएं दीं।शिवम पटेल गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स तथा इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करा चुके हैं। मात्र 17 वर्ष की आयु में उन्होंने पूरे भारत में 28,000 किलोमीटर की साइकिल यात्रा पूरी कर 22 राज्यों और 6 केंद्र शासित प्रदेशों को कवर किया।

उनकी प्रमुख उपलब्धियों में सबसे कम उम्र में साइकिल द्वारा एवरेस्ट बेस कैंप और खुम्बू ग्लेशियर तक पहुंचना, काला पत्थर तक साइकिल से पहुंचने वाले सबसे युवा साइक्लिस्ट बनना, वर्ष 2025 में अन्नपूर्णा सर्किट को सबसे तेज पूरा करना तथा 2017, 2018 और 2019 में एमटीबी गोल्ड मेडल जीतना शामिल है। शिवम पटेल ने अपने आगामी मिशन की जानकारी देते हुए बताया कि वह करौता से कारगिल साइकिल यात्रा की योजना बना रहे हैं, जिसे देश के शहीद सैनिकों को समर्पित किया गया है। इसके बाद वह कारगिल से मिंगला पास तक साइकिल यात्रा कर एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का प्रयास करेंगे। इस दौरान रोटरी क्लब के चार्टर अध्यक्ष विन्ध्यवासिनी सिंह, आगामी सचिव आत्मा राम गुप्ता, ट्रस्ट की सचिव डॉ. कृष्णा साहनी, दिलीप, संतोष, मुन्ना, प्रज्योत, वंदना, पुष्पा, रीना, अभिषेक, ध्रुव, अमरनाथ, दीपक, राकेश, विनीता, सन्नी आदि उपस्थित रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।