Maharajganj News: गाजे-बाजे के साथ शतचंडी महायज्ञ की कलश यात्रा निकाली
Maharajganj News: महराजगंज के घुघली क्षेत्र स्थित जखीरा बाजार शिव मंदिर परिसर में शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। यज्ञाचार्यों और मुख्य यजमानों की अगुवाई में निकली यात्रा आसपास के गांवों से होकर छोटी गंडक नदी के वालाछत्र घाट पहुंची। वहां महिलाओं और बालिकाओं ने कलशों में जल भरा। इसके बाद मंदिर में विधि-विधान से कलश स्थापित किए गए। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। घुघली क्षेत्र के जखीरा बाजार शिव मंदिर प्रांगण से शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हो गया। यज्ञाचार्य पंडित कृष्णा पाठक, योगेश्वर पांडेय, अम्बरीश पांडेय, गंगेश्वर पांडेय व मुख्य यजमान सुदर्शन सिंह, रामानन्द की अगुवाई में गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई।कलश यात्रा चौमुखा, मेदिनीपुर, पकड़ियार विशुनपुर, हरखा प्यास, हरखी आदि गांवों का भ्रमण करते हुए छोटी गंडक नदी वालाछत्र घाट पर पहुंचीं, जहां महिलाओं व बालिकाओं ने कलश में जल भरा। फिर यात्रा यज्ञस्थल पर पहुंची, जहां मंदिर के पुजारी अमरनाथ की देखरेख में कलश स्थापित कराए गए। कलश यात्रा में सुनील कुमार उपाध्याय एडवोकेट, राम ध्यान मल्ल, सौरभ उपाध्याय, पूर्व प्रधान रामभजन प्रजापति, धनंजय चौहान, राजेश शर्मा, रोहित गौड़, ओंकार चौधरी, जितेंद्र चौधरी, ज्ञान चंद्र गुप्ता, रविन्द्र गौड़ सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।

