पछुआ हवाओं की चपेट में आने से सब्जी की खेती बर्बाद

Apr 06, 2026 02:03 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share

Maharajganj News - महराजगंज में तेज पछुआ हवाओं ने किसानों की सब्जी की खेती को बर्बाद कर दिया है। सदर क्षेत्र के ग्राम चेहरी में किसान बोडा, करैली, टमाटर, बैगन आदि की खेती कर रहे थे, लेकिन तूफानी हवाओं ने लाखों रुपये की सब्जी को नष्ट कर दिया है। पौधे क्षतिग्रस्त हो गए हैं और लोग घर से निकलना भी मुश्किल महसूस कर रहे हैं।

पछुआ हवाओं की चपेट में आने से सब्जी की खेती बर्बाद

महराजगंज। तीखी धूप में तेज पछुआ हवाओं ने जहां लोगों का जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। वहीं सब्जी की खेती को पूरी तरह से बर्बाद करके रख दिया है। हवा इस कदर से चल रही है कि लोगों को घरों से निकलना दुश्वार हो गया है। सदर क्षेत्र के ग्राम चेहरी में सब्जी की खेती करने वाले किसान पछुआ हवाओं से काफी परेशान हैं। चेहरी के अधिकतर किसानों ने बोडा, करैली, टमाटर, बैगन, लौकी, खीरा आदि सब्जी की खेती लगाया है। सारी पूंजी लगाने के बाद सब्जी तैयार हो गई थी। लेकिन तूफानी पछुआ हवाओं ने इस कदर परेशानी बढ़ा दी है कि लाखों रूपये की सब्जी बर्बाद हो गई है।

सारे पौधे पछुआ हवाओं के चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।