Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsSevere Traffic Jam at Nauhta Mandi Causes Delays for Commuters and Emergency Services
नौतनवा नवीन मंडी के सामने लगा भीषण जाम, घंटों हलकान रहे लोग

नौतनवा नवीन मंडी के सामने लगा भीषण जाम, घंटों हलकान रहे लोग

संक्षेप:

Maharajganj News - नौतनवा की नवीन मंडी के कारण मुख्य सड़क पर रोजाना भीषण जाम लगता है। इससे राहगीर घंटों फंसे रहते हैं, जिससे स्कूली बच्चे और शिक्षक विद्यालय नहीं पहुँच पाते। एम्बुलेंस में मरीज भी कराहते रहते हैं।...

Oct 19, 2025 10:41 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share Share
Follow Us on

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा का नवीन मंडी मुख्य सड़क पर लगने के कारण रोजाना जाम लग जाता है। जाम में घंटों राहगीर फंसे रहते हैं। जाम में फंसने के कारण स्कूली बच्चे व शिक्षक विद्यालय पहुंचने में लेट हो जाते हैं। एम्बुलेंस में मरीज कराहते रहते हैं, लेकिन निकलने के लिए उन्हें जगह नहीं मिल पाती है। सुबह यहां भीषण जाम लगा रहा और लोग घंटों जूझते रहे। नौतनवा-ठूठीबारी मुख्य मार्ग पर नौतनवा कस्बे से बाहर नौतनवा की नवीन मंडी लगती है। मंडी के अन्दर काफी जगह है, लेकिन व्यापारी सुबह मंडी से बाहर निकल कर किसानों की सब्जी खरीदने की होड़ में सडक पर आ जाते हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ऐसा लगता है जैसे पूरी मंडी सड़क पर ही लग गई है। मुख्य सडक पर ही किसानों को रोककर सब्जी का मोल भाव करने लगते हैं। कुछ किसान तो सड़क पर ही सब्जी की दुकान लगा लेते हैं। राहगीर रमेश साहनी, रविन्द्र कुमार, शिवम कुमार, बलवन्त सिंह, यशोदानंद भारती, विजय प्रकाश, विपिन मिश्रा, महेन्द्र यादव आदि ने बताया कि नवीन मंडी के सामने हर रोज सुबह भीषण जाम लग जाता है। रोजाना जाम से जूझना पडता है। राहगीर जाम से छुटकारा पाना चाहते हैं, लेकिन चाह कर भी कुछ नही कर पाते हैं। प्रशासन से इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की।