घर बुलाकर युवक की बेरहमी से पिटाई, छत से नीचे फेंका

Mar 09, 2026 10:35 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share

Maharajganj News - महराजगंज के नटवा जंगल में एक युवक कमलेश यादव पर गांव के कुछ लोगों ने लाठी, डंडा और लोहे की रॉड से हमला किया। उसे घर बुलाकर गालियाँ दी गईं और फिर छत से नीचे फेंक दिया गया। युवक गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

घर बुलाकर युवक की बेरहमी से पिटाई, छत से नीचे फेंका

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के नटवा जंगल (दक्षिण टोला) में एक युवक के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने युवक को घर बुलाकर गाली-गलौज करते हुए लाठी, डंडा और लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटा तथा छत से नीचे फेंक दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।पीड़िता सोनमती ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि 4 मार्च की रात करीब 10 बजे गांव के कुछ लोगों ने उसके बेटे कमलेश यादव को अपने घर बुलाया। आरोप है कि वहां उसे गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी गई और लाठी-डंडा व लोहे की रॉड से मारपीट की गई।

इसके बाद हमलावरों ने उसे छत से नीचे फेंक दिया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल युवक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़िता ने पुलिस से मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।