Maharajganj News: गलत दिशा से कट पार कर रही पिकअप से भिड़ी बाइक, युवक की मौत-युवती गंभीर

हिन्दुस्तान, महाराजगंज
Follow us on Google News
share

Maharajganj News: महराजगंज में एक दर्दनाक हादसे में पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार संदेश यादव की मौत हो गई, जबकि जाह्नवी गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेजा गया था।

Maharajganj News: गलत दिशा से कट पार कर रही पिकअप से भिड़ी बाइक, युवक की मौत-युवती गंभीर

Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। परतावल के गोरखपुर मार्ग पर शनिवार दोपहर एक रेस्टोरेंट के पास गलत दिशा से कट पार कर दूसरी तरफ जा रही पिकअप से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार संदेश यादव और जाह्नवी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी परतावल में प्राथमिक इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया। इलाज के दौरान संदेश यादव की मौत हो गई, जबकि जाह्नवी का इलाज चल रहा है।

हादसे का विवरण

बताया जा रहा है कि शनिवार दोपहर करीब दो बजे संदेश यादव पुत्र दुलारे यादव बाइक से जाह्नवी पुत्री सोनू के साथ परतावल से गोरखपुर की ओर जा रहा था। गोरखपुर रोड स्थित एक रेस्टोरेंट के पास कट से गलत दिशा में दूसरी तरफ जाने का प्रयास कर रही पिकअप से बाइक की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक से सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल की स्थिति

हादसे में संदेश यादव के सिर और चेहरे पर गंभीर चोट आई थीं। वहीं जाह्नवी के सिर में चोट लगी और उसके कान से खून निकल रहा था। आनन-फानन में एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी परतावल पहुंचाया गया। एंबुलेंस कर्मचारी ओपी गुप्ता ने बताया कि सीएचसी परतावल में प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले जाकर भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान संदेश यादव की मौत हो गई। इस संबंधस में चौकी प्रभारी आलोक राय ने बताया कि पिकअप को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस हादसे में कौन-कौन घायल हुए?
हादसे में बाइक सवार संदेश यादव और जाह्नवी गंभीर रूप से घायल हुए।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमहाराजगंजMaharajganj News: गलत दिशा से कट पार कर रही पिकअप से भिड़ी बाइक, युवक की मौत-युवती गंभीर