Selfless Act Community Members Perform Last Rites for Orphaned Children मासूम बच्चों के पिता का अंतिम संस्कार कराने वाले दो समाजसेवियों का हुआ स्वागत , Maharajganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsSelfless Act Community Members Perform Last Rites for Orphaned Children

मासूम बच्चों के पिता का अंतिम संस्कार कराने वाले दो समाजसेवियों का हुआ स्वागत

Maharajganj News - महराजगंज के नौतनवा में लव कुमार पटवा की मृत्यु के बाद उनके दो मासूम बच्चों ने अंतिम संस्कार के लिए मदद मांगी। किसी ने मदद नहीं की तो समाजसेवियों राशिद कुरैशी और वारिस कुरैशी ने आगे आकर पिता का शव...

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजFri, 29 Aug 2025 09:40 AM
share Share
Follow Us on
मासूम बच्चों के पिता का अंतिम संस्कार कराने वाले दो  समाजसेवियों का हुआ स्वागत

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा के राजेंद्र नगर निवासी लव कुमार पटवा की मृत्यु के बाद उनके दो मासूम बच्चे अंतिम संस्कार को लेकर लोगों से गुहार लगा रहे थे। जब कोई आगे नहीं आया तो कस्बे के दो समाजसेवी राशिद कुरैशी एव वारिस कुरैशी ने दोनों मासूमों को साथ लेकर उनके पिता का शव का हिंदू रीति रिवाज से शमशान घाट पर अंतिम संस्कार कराया था। कस्बे के बहादुर शाह नगर में एक कार्यक्रम आयोजित कर नागरिकों ने दोनों का स्वागत किया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य वसीम खान ने अपने सहयोगियों के साथ कस्बे के दो सभासद राशिद कुरैशी व वारिस कुरैशी का स्वागत किया।

कहा कि राजेंद्र नगर निवासी लव कुमार पटवा के मृत्यु के बाद उनके दो मासूम बच्चे अपने पिता के शव के अंतिम संस्कार को लेकर भटक रहे थे और मदद की गुहार लगा रहे थे। ऐसे में इन दोनों ने आगे आकर उनका अंतिम संस्कार कराया जो समाज में एक मिसाल पैदा किया है। कार्यक्रम में अनिल चोखानी, व्यापारी नेता सीताराम अग्रहरी, गंगाजल चौरसिया, राजीव शर्मा, जावेद कुरैशी, जगदीश मद्धेशिया, रहमान, रामराज शर्मा, गोपाल अग्रहरी, साबी जाफरी , राहिल अख्तर, अशोक कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।