जिले में आज से स्व-गणना के साथ जनगणना का शंखनाद, प्रशासन ने भेजी चिट्ठी

May 07, 2026 02:18 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share

Maharajganj News - महराजगंज जिले में आज से स्वगणना के साथ जनगणना महाभियान का शुभारंभ हुआ है। इसके लिए जिला जनगणना अधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार ने जनप्रतिनिधियों को चिट्ठी भेजी है। अभियान 21 मई तक चलेगा और इसके दौरान विभिन्न विभागों के लिए विशेष दिवस निर्धारित किए गए हैं।

जिले में आज से स्व-गणना के साथ जनगणना का शंखनाद, प्रशासन ने भेजी चिट्ठी

महराजगंज, निज संवाददाता। जिले में आज से स्वगणना के साथ जनगणना महाभियान का शुभारंभ होगा। इसके लिए जिला जनगणना अधिकारी/एडीएम डॉ.प्रशांत कुमार ने जनप्रतिनिधियों को चिट्ठी भेजा है। 21 मई तक चलने वाले इस अभियान के लिए प्रशासन ने अलग-अलग विभागों के लिए विशेष दिवस निर्धारित किए हैं, ताकि जनभागीदारी को अधिकतम किया जा सके।

जनप्रतिनिधियों की अपील

जिला जनगणना अधिकारी एवं एडीएम डॉ. प्रशांत कुमार ने सांसद, विधायक समेत सभी जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों को पत्र भेजकर इस राष्ट्रीय अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की है। सात मई को जनप्रतिनिधि व राजस्व एवं प्रशासन दिवस के रूप में चिन्हित किया गया है। जनप्रतिनिधियों से कहा गया है कि वे स्वयं पोर्टल पर अपनी जानकारी दर्ज करें और इसकी फोटो सोशल मीडिया पर साझा कर आमजन को प्रेरित करें। स्व-गणना के बाद पोर्टल से एक एसई-आईडी (सेल्फ एन्यूमरेशन आईडी) जनरेट होगी, जिसे संभाल कर रखना होगा।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App

प्रगणकों को देना होगा आईडी नंबर

अभियान के अगले चरण में 22 मई से 20 जून तक प्रगणक घर-घर जाकर आंकड़े जुटाएंगे। जिन परिवारों ने स्व-गणना कर ली होगी, उन्हें प्रगणक को अपनी एसई-आईडी उपलब्ध करानी होगी। इससे गणना कार्य में तेजी आएगी। डेटा की शुद्धता सुनिश्चित होगी। प्रशासन ने जागरूकता के लिए व्हाट्सएप और सोशल मीडिया का सहारा लेने के साथ ही किसी भी समस्या के समाधान के लिए कंट्रोल रूम नंबर 7393955896 भी जारी किया है।

विभागवार निर्धारित की गई तिथियां

अभियान को व्यवस्थित रूप देने के लिए अलग-अलग दिनों को विशेष थीम दी गई है। आठ मई को स्थानीय शासन एवं ग्रामीण विकास दिवस, नौ मई को युवा, खेल व मीडिया दिवस, 11 को न्यायिक, 12 को वर्दीधारी बल, 14 को शिक्षा, 15 को स्वास्थ्य, 16 को उद्योग व परिवहन और 17 मई को महिला एवं स्वयं सहायता समूह दिवस के रूप में मनाया जाएगा। प्रशासन का लक्ष्य है कि इन समर्पित दिनों के माध्यम से समाज के हर वर्ग को जनगणना की प्रक्रिया से जोड़ा जा सके।

बोले एडीएम

स्व-गणना डिजिटल इंडिया की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सभी विभाग और नागरिक निर्धारित तिथियों पर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। पोर्टल पर जानकारी भरने के बाद मिलने वाली एसई-आईडी को सुरक्षित रखें, ताकि प्रगणकों के आने पर उन्हें सत्यापित कराया जा सके।

- डॉ. प्रशांत कुमार-एडीएम

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

स्वगणना महाभियान कब से कब तक चलेगा?
स्वगणना महाभियान 21 मई तक चलेगा।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।