Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsSecond Phase Survey Completed for PM Housing Scheme in Rural Areas
आवास का दूसरा सर्वे पूरा, अब पात्रता की जांच शुरू

आवास का दूसरा सर्वे पूरा, अब पात्रता की जांच शुरू

संक्षेप: Maharajganj News - प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आवास प्लस का दूसरा चरण का सर्वे पूरा हो गया है। पात्रों के चयन के लिए सत्यापन शुरू होगा। पहले चरण में 93821 परिवारों का सर्वे हुआ था। 14 अक्टूबर तक छूटे लोगों का सर्वे किया जाएगा। पात्र लाभार्थियों को आवास की किस्त जारी की जाएगी।

Sat, 1 Nov 2025 01:12 PMNewswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share Share
Follow Us on

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आवास प्लस का दूसरे चरण का सर्वे भी पूरा हो गया है। अब इसमें पात्रों के चयन के लिए सत्यापन शुरू होने जा रहा है। पहले चरण में सर्वे का सत्यापन भी करीब पूरा हो चुका है। दूसरे चरण का सत्यापन समाप्त होने के बाद पात्र लाभार्थियों को आवास की किस्त जारी होगी। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आवास प्लस का सर्वे पूरा होने के बाद छूटे हुए लोगों को भी लाभ दिलाने के लिए 14 अक्तूबर तक सर्वे का कार्य हुआ। सर्वे की रिपोर्ट को कंपाइल किया जा रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

आवास योजना ग्रामीण के तहत आवास प्लस 2024 के तहत पहले के सर्वे में 15 मई तक कुल 93821 परिवारों के आवास का सर्वे हुआ था। जिसमें 81086 सर्वे सेल्फ सर्वे व 12735 एसेट सर्वे किया गया है। इनका चेकर द्वारा सत्यापन का कार्य पूरा कर लिया गया है। लेकिन इसके बाद भ्ज्ञी अधिकांश परिवार छूट गए थे। छूटे हुए लोगों को भी लाभ दिलाने के लिए सर्वे फिर से 14 अक्तूबर तक किया गया। सर्वे में परिवार के सभी सदस्यों का आधार नंबर व अन्य डिटेल फीड किया गया। इस योजना में मोटरयुक्त तिपहिया,चौपहिया वाहन वाले, मशीनी तिपहिया,चौपहिया कृषि उपकरण वाले, 50000 रूपये या इससे अधिक ऋण सीमा वाले किसान क्रेडिट कार्डधारक , सरकारी कर्मचारी,सरकार के पास पंजीकृत गैर कृषि उद्यम वाले परिवार, 15 हजार या उसे अधिक हर माह कमाने वाले परिवार, आयकर देने वाले परिवार, व्यवसाय कर देने वाले परिवार, 2.5 एकड़ या इससे अधिक सिंचित भूमि वाले व पांच एकड़ से अधिक भूमि वाले परिवार को अपात्र माना गया है। दोनों चरण का सर्वे पूरा होने के बाद अब जिला स्तरीय अधिकारी पात्रता की जांच के लिए सत्यापन करेंगे। इसमें जो पात्र मिलेंंगे उनका लाभ दिलाया जाएगा। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत दूसरे चरण का सर्वे भी पूरा हो चुका है। अब इनकी पात्रता की जांच होगी। जांच में पात्र मिलने पर योजना का लाभ दिलाया जाएगा। रामदरश चौधरी, पीडी-डीआरडीए