मतदाता सूची से नाम काटने की शिकायत पर जांच करने पहुंचे एसडीएम

Jan 07, 2026 08:19 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share Share
Follow Us on

Maharajganj News - लक्ष्मीपुर ब्लॉक के बैरवा बनकटवा गांव में ग्रामीणों ने मतदाता सूची से पांच सौ मतदाताओं के नाम गायब होने की शिकायत की। एसडीएम नवीन प्रसाद ने मौके पर पहुंचकर जांच की। ग्रामीणों ने स्थानीय जिम्मेदारों पर जानबूझकर नाम गायब करने का आरोप लगाया है। कुछ नाम पात्र पाए गए हैं, जिन्हें सूची में शामिल करने का आश्वासन दिया गया।

मतदाता सूची से नाम काटने की शिकायत पर जांच करने पहुंचे एसडीएम

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। लक्ष्मीपुर ब्लॉक के गांव बैरवा बनकटवा के दर्जनों ग्रामीणों द्वारा मतदाता सूची से करीब पांच सौ मतदाताओं का नाम गायब किए जाने की शिकायत पर एसडीएम नवीन प्रसाद मौके पर पहुंचकर जांच की। सोमवार को दर्जनों ग्रामीणों ने तहसील पहुंचकर घेराव किया और साथ ही डीएम को पत्र देकर पूरे मामले से अवगत कराते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की थी। मतदाता सूची से बड़े पैमाने पर ग्रामीणों का नाम गायब होने की सूचना पर डीएम ने तत्काल मामले की जांच एसडीएम को देकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए थे। मतदाता सूची से नाम गायब होने की सूचना के बाद से ही ग्रामीण आक्रोशित है।

वह लगातार स्थानीय जिम्मेदारों पर मतदाता सूची से नाम जानबूझकर गायब करने का आरोप लगा रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत के करीब पांच सौ मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से गायब कर दिया गया है। साथ ही 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवाओं का भी नाम मतदाता सूची में सम्मिलित नहीं किया गया है। मामले की गंभीरता देखते हुए अधिकारी भी एक्शन मोड में आ चुके हैं। एसडीएम नवीन प्रसाद एव नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। अधिकारियों ने जांच के दौरान कुछ ग्रामीणों के नाम को पात्र पाया गया, जिसे जल्द ही मतदाता सूची में सम्मिलित करने का आश्वासन दिया गया। साथ ही कुछ मतदाताओं के नाम पर आपत्ति थी, जिस पर अन्य दस्तावेज के आधार पर मामले की जांच की बात की गई है। एसडीएम नवीन प्रसाद ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। मामले की जांच में सत्यता सामने आएगी। ग्रामीणों के कुछ नाम पात्र पाए गए हैं, जिसे मतदाता सूची में सम्मिलित कराया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;