एसडीएम ने निजी स्कूल में फीस वृद्धि की जांच की

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share

Maharajganj News - महराजगंज में एसडीएम नवीन प्रसाद और खंड शिक्षा अधिकारी हेमंत कुमार मिश्रा ने एक प्राइवेट स्कूल की फीस वृद्धि और कॉपी किताब बिक्री की जांच की। जांच के दौरान कोई कार्रवाई नहीं की गई। अधिकारियों ने स्कूल प्रबंधन से जानकारी ली और विद्यार्थियों पर जबरन किताब कॉपी खरीदने का दबाव बनाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।

एसडीएम ने निजी स्कूल में फीस वृद्धि की जांच की

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। एसडीएम नवीन प्रसाद व खंड शिक्षा अधिकारी हेमंत कुमार मिश्रा कस्बे के छपवा बाईपास पर स्थित एक प्राइवेट स्कूल पर शुल्क वृद्धि एवं कॉपी किताब बिक्री की जांच करने पहुंचे। हालांकि अधिकारियों के जांच के दौरान किसी भी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। स्कूल पर पहुंचे एसडीएम एव खंड शिक्षा अधिकारी ने जांच के दौरान फीस वृद्धि को लेकर स्कूल प्रबंधन से जानकारी ली तो वहीं स्कूल परिसर से विद्यार्थियों को कॉपी किताब बिक्री पर भी जांच पड़ताल की। एसडीएम नवीन प्रसाद ने बताया कि सरकार द्वारा जारी निर्देशों का पालन कराने के लिए विद्यालय का निरीक्षण किया गया है।

विद्यालय प्रबंधन द्वारा यदि विद्यार्थियों पर जबरन किताब कॉपी खरीदने का दबाव बनाया जाता है तो निश्चित है उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन लगातार ऐसे विद्यालयों पर नजर बनाए हुए है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।