विज्ञान प्रदर्शनी में मेधावियों को मिला टैबलेट
Maharajganj News - महराजगंज में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत विज्ञान प्रदर्शनी और क्विज का आयोजन हुआ। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा ने इसका शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में बच्चों ने विज्ञान मॉडल प्रदर्शित...
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत एक लॉन में विज्ञान प्रदर्शनी और विज्ञान क्विज का जनपद स्तरीय आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा ने किया। प्रतियोगिता में बच्चों ने विज्ञान से संबंधित अपने विज्ञान मॉडल प्रदर्शित किया। पांच सर्वश्रेष्ठ विज्ञान मॉडल के प्रतियोगियों को टैबलेट व मोमेंटो देकर पुरस्कृत किया गया। इसमें प्रथम स्थान मनीष यादव उच्च प्राथमिक विद्यालय मथुरा नगर फरेंदा, द्वितीय स्थान प्रिंस कसौधन उच्च प्राथमिक विद्यालय बुडाडीह कला निचलौल, तृतीय स्थान अमृत राव गौतम कंपोजिट विद्यालय अमोढ़ा घुघुली, चतुर्थ स्थान स्पर्श त्रिपाठी कंपोजिट विद्यालय बरवा कला सिसवा और पंचम स्थान पर किरन निषाद उच्च प्राथमिक विद्यालय भावचक सदर को दिया गया।
निर्णायक मंडल में दिनेश गुप्ता, प्रियंका, वैभव श्रीवास्तव, डीओ पीआरडी, सुनील भारती रहे। एसआरजी केएम पटेल, सत्यप्रकाश वर्मा और लवकुश वर्मा स्कोरर की भूमिका में रहे। संचालन अरविंद जायसवाल, अंकुर सच्चर ने किया। इस दौरान शैलेंद्र वर्मा जिला समन्वयक, बैजनाथ सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ रियाज अहमद पूर्व सह-समन्वयक, विज्ञान एआरपी पंकज मौर्या, पारोमिता विश्वास, उरूज़ आरा, मोनिका शर्मा, आराधना मिश्रा, पार्वती शुक्ला, आंचल, सविता मिश्रा आदि शिक्षक मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।