सपा में है पीडीए समाज का भला, कस लें कमर : प्रदेश अध्यक्ष
Maharajganj News - महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। समाजवादी पार्टी के विधानसभा महराजगंज के गठन की समीक्षा बैठक नगर
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। समाजवादी पार्टी के विधानसभा महराजगंज के गठन की समीक्षा बैठक नगर एक लॉन में हुई। जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के मुख्य अतिथि के मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीश राजा ने कहा कि सपा में ही पीडीए समाज का भला है।उन्होंने विधानसभा महराजगंज के संगठन को बूथ लेवल पर मजबूत करने की अपील करते हुए कहा कि बिना संगठन के हम 2027 का चुनाव नहीं जीत सकते। संगठन ही हमारे लिए पहली प्राथमिकता है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए कार्यकर्ता अभी से कमर कसकर लग जाए।
पीडीए समाज का भला, हक व अधिकार समाजवादी पार्टी में ही सुरक्षित है। पीडीए की तरक्की के लिए प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार जरूरी है। इसके लिए हम सभी को अपने आप को प्रत्याशी मानकर साइकिल निशान के लिए लगना पड़ेगा। जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने कहा कि बूथ का कार्यकर्ता ही हमें चुनाव जिताता है। बूथ कार्यकर्ता का सम्मान हमारे लिए सर्वोपरि है। बैठक को मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश महासचिव अंगद यादव, जिला महासचिव समसुद्दीन अली, सपा नेता निर्मेश मंगल, मक्खू प्रसाद, गीता रत्ना पासवान, बिंद्रेश कन्नौजिया, यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष समीम खान, छात्र सभा जिलाध्यक्ष यज्ञदत्त पासवान, युवजन सभा जिला अध्यक्ष अमरजीत साहनी, जिला सचिव विजय यादव ने भी संबोधित किया। इस दौरान अमरनाथ यादव, हीरालाल जख्मी, मकसूद आलम, मेराज अहमद, रमेश यादव, सुदेश पटेल, विश्राम सिंह मौर्य, राजकुमार प्रजापति, महेंद्र यादव आदि मौजूद रहे, जबकि संचालन विधानसभा अध्यक्ष नौशाद आलम ने किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


