Samajwadi Party Announces New 31-Member Committee in Maharajganj समाजवादी मजदूर सभा की नई कमेटी घोषित, किया स्वागत, Maharajganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsSamajwadi Party Announces New 31-Member Committee in Maharajganj

समाजवादी मजदूर सभा की नई कमेटी घोषित, किया स्वागत

Maharajganj News - महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में सपा मजदूर सभा के पदाधिकारियों

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजMon, 30 Dec 2024 12:17 PM
share Share
Follow Us on
समाजवादी मजदूर सभा की नई कमेटी घोषित, किया स्वागत

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में सपा मजदूर सभा के पदाधिकारियों ने बैठक की। इस दौरान प्रदेश पदाधिकारियों के निर्देश पर जिला उपाध्यक्ष प्रणय कुमार गौतम ने 31 सदस्यीय कमेटी घोषित की। घोषणा के बाद पदाधिकारियों ने कमेटी के सदस्यों को फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

नई कमेटी में मोहन विश्वकर्मा को जिलाध्यक्ष, जिला महासचिव रामनाथ, कोषाध्यक्ष, डॉक्टर अरविंद मद्धेशिया, जिला उपाध्यक्ष राजेश यादव, मोहम्मद उमर निजामी, रामकृपाल विश्वकर्मा, दीपू पासवान, मनीष यादव, रामरतन यादव, जनार्दन पासवान, आनंद विश्वकर्मा, जिला सचिव अमरनाथ शर्मा, मुजम्मिल हुसैन, सुनील गुप्ता, वीरेंद्र निषाद, अमृतलाल निषाद, चंद्रभान यादव, राम हजूर, अजय शर्मा, पवन यादव, सुग्रेश शर्मा को जिम्मेदारी दी गई। जिला कार्य करणी सदस्य में अनवर अली, राम लक्ष्मन, सुदर्शन मौर्य, रमेश विश्वकर्मा, नरसिंह चौहान, मुरली चौहान, इंद्रेश अली, भारत गुप्ता, छोटेलाल शर्मा, बुराई शर्मा को जिम्मेदारी दी गई।

इस अवसर पर जिला महासचिव शमसुद्दीन अली सिद्दीकी, शिक्षक सभा के जिला महासचिव, डॉ शेषनाथ, छात्र सभा जिलाध्यक्ष यज्ञदत पासवान, विधानसभा सचिव जोखन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नौशाद आलम आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।