रोटरी की बैठक में बनी कार्यक्रमों की रूपरेखा, जूता घर बनेगा
Maharajganj News - रोटरी क्लब महराजगंज की मासिक बैठक में जरूरतमंदों के लिए जूता घर स्थापित करने का निर्णय लिया गया। आगामी दो सत्रों के लिए दिग्विजय सिंह और हमीदुल्लाह खान को अध्यक्ष चुना गया। क्लब के सदस्य जनहित में...

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। रोटरी क्लब महराजगंज की चार्टड अध्यक्ष विन्ध्यवासिनी सिंह की अध्यक्षता में हुई मासिक बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा बनी। तय किया गया कि शहर में जरूरतमंदों के लिए जूता घर स्थापित किया जाएगा। इसके साथ ही आगामी दो सत्रों के लिए दिग्विजय सिंह व हमीदुल्लाह खान को अध्यक्ष चुना गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय सिंह संत के बागापार आवास पर हुई बैठक का सार्जेंट ऑफ आर्म्स डॉ. अमरनाथ, डॉ. रश्मि श्रीवास्तव, डॉ. कृष्णा साहनी एवं डॉ. तरन्नुम सुल्ताना ने शुभारंभ किया। सचिव देवेश पांडेय ने इस माह के एजेंडे को रखा। चार्टड अध्यक्ष विंध्यवासिनी सिंह ने कहा कि जनहित में असहाय और जरूरतमंदों की सेवा के लिए क्लब समर्पित है।
आगामी 5 जनवरी को क्रिकेट मैच, मकर संक्रांति पर पतंग उड़ाने एवं जूता घर को स्थापित करने पर भी सहमति बनी। उन्होंने उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह एवं संस्थापक सचिव हमीदुल्लाह खान का नाम आगामी दो सत्रों के अध्यक्ष के लिए प्रस्तावित किया, जिस पर सर्वसम्मति बन गई। इसी क्रम में दो नए उपाध्यक्ष क्रमशः डॉ. एवी त्रिपाठी एवं डॉ. प्रमोद कुमार के नाम पर भी सहमति बनी। पूर्व कोषाध्यक्ष आत्माराम गुप्त, कोषाध्यक्ष साजिद अहरारी, रोटेरियन ओमप्रकाश गुप्त आदि ने नए अध्यक्षों का स्वागत किया।
पूर्व अध्यक्ष डॉ. ठाकुर भरत श्रीवास्तव ने संगीत संध्या में अपने गजलों से चार चांद लगा दिया। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष डॉ. एसके वर्मा, डॉ. जैनुल आबेदीन, डॉ. डीके साहनी, डॉ. राजीव मद्धेशिया, श्याम कुमार गुप्ता, दशरथ गुप्ता, मीडिया प्रभारी विनोद कुमार गुप्ता, हरकेश बहादुर सिंह, डॉ. सलीम, डॉ. मनोज मद्धेशिया, डॉ. अमित हालदार, अनूप कुमार, वरुण बंसल, सैफुल्लाह खान, अजय कुमार अग्रहरी, कोषाध्यक्ष साजिद अहरारी, पंकज मौर्या, मोहित मद्धेशिया, ओमप्रकाश गुप्ता, जावेद फारूकी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।