ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश महाराजगंजमहराजगंज में रोहिन नदी लाल निशान के पार

महराजगंज में रोहिन नदी लाल निशान के पार

बाढ़ कन्ट्रोल रूम के अनुसार शुक्रवार को अपराह्न 4 बजे जहां गंडक नदी के जलस्तर कम हुई है। वहीं रोहिन नदी लाल निशान से ऊपर बह रही थी। जबकि चंदन व प्यास नदी का जलस्तर में कमी आई...

महराजगंज में रोहिन नदी लाल निशान के पार
हिन्दुस्तान टीम,महाराजगंजFri, 24 Jul 2020 10:24 PM
ऐप पर पढ़ें

बाढ़ कन्ट्रोल रूम के अनुसार शुक्रवार को अपराह्न 4 बजे जहां गंडक नदी के जलस्तर कम हुई है। वहीं रोहिन नदी लाल निशान से ऊपर बह रही थी। जबकि चंदन व प्यास नदी का जलस्तर में कमी आई है।

रोहिन नदी में मगरमच्छ देख दहशत में ग्रामीण

भगवानपुर। रोहिन नदी में मगरमच्छ देखकर शुक्रवार को ग्राम पंचायत रतनपुर टोला मोतीपुर के ग्रामीण दहशतजदा हो गये हैं। ग्रामीण राकेश जायसवाल, प्रकाश वरूण, नीरज चौधरी, दीपक साहनी, अजय चौधरी, भोला साहनी, विजय चौधरी ने बताया कि यह मगरमच्छ कभी भी गांव में घुसकर तबाही मचा सकता है। इसे लेकर ग्रामीण सहम गए हैं।

घोंघी नदी की बाढ़ में डूबी धान की फसल

बृजमनगंज। घोंघी नदी के उफान से बृजमनगंज क्षेत्र के दर्जनों गांव में धान की फसल पानी डूबकर बर्बाद गई है। इसे लेकर किसानों के दिन का चैन और रात की नींद उड़ गई है। शीतलपुर, बेलाशपुर, रसोयवा, पृथ्वीपालगढ़, दौलतपुर, पिपरहना, सेमरहवा, गुजरौलिया, मोहनगढ़, महुआ घाट, शिवपुर, कठहवा, बनकटवा सहित दर्जन भर गांव चारों तरफ पानी से घिर गए हैं। इस दौरान लोगों की मुसीबत बढ़ गई है। किसानों ने हुए धान की फसल की मुआवजा की मांग की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें