Maharajganj News: सड़क टूटकर गड्ढे में तब्दील, राहगीरों की सांसत

हिन्दुस्तान, महाराजगंज
Follow us on Google News
share

Maharajganj News: फोटो 10एमएएचआर 2--घुघली के सुभाष चौक के पास टूटी सड़क पर लग रहा है पानीफोटो 10एमएएचआर 2--घुघली के सुभाष चौक के पास टूटी सड़क पर लग रहा है पानीफोटो 10ए

Maharajganj News: सड़क टूटकर गड्ढे में तब्दील, राहगीरों की सांसत

Maharajganj News: खुशहालनगर, हिन्दुस्तान संवाद। घुघली के सुभाष चौक-बैकुंठी मुख्य मार्ग पर सुभाष चौक से करीब दो सौ मीटर आगे सड़क पूरी तरह टूटकर बड़े गड्ढे में तब्दील हो गई है। बरसात के कारण गड्ढे में पानी भर जाने से उसकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो रहा है, जिससे राहगीरों और स्कूली छात्रों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।कस्बे के प्रदीप मालवीय, विष्णु जायसवाल, दिलीप मद्धेशिया और रौनक समेत अन्य ने बताया कि यह मार्ग बैकुंठी धाम स्थल, तिलकवनिया, अहिरौली सहित कई गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है। सड़क की ऊपरी परत पूरी तरह उखड़ चुकी है और गिट्टियां बिखर जाने से वाहन चालकों को आवागमन में कठिनाई हो रही है।

बताया कि नगर प्रशासन से इसकी शिकायत कई बार की जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ। संबंधित विभाग से सड़क शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले समस्या का समाधान हो सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।