जिला अस्पताल में बढ़ता जा रहा है मरीजों का दबाव, ओपीडी फुल
Maharajganj News - महराजगंज जिला संयुक्त अस्पताल में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। 2020 में जहां 1.5 लाख मरीज थे, वहीं 2024 में यह संख्या 3 लाख तक पहुंच गई है। डॉक्टरों की संख्या में वृद्धि धीमी है, जिससे अस्पताल में बेड वेटिंग की स्थिति बन रही है। अस्पताल में सेवाएं बढ़ाई गई हैं, जैसे डायलिसिस और सीटी स्कैन।
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिला संयुक्त अस्पताल में मरीजों का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। हर दिन ओपीडी के सामने मरीजों की लाइन लगी रह रही है। सभी वार्ड फुल रह रहे हैं। एसएनसीयू में तो क्षमता से अधिक बच्चों को भर्ती करना पड़ रहा है तो वार्डों में बेड वेटिंग चलने की नौबत आ गई है। इसके पीछे सर्वे में यह तथ्य सामने आया है कि वर्ष 2020 में जहां करीब डेढ़ लाख मरीजों ने जिला संयुक्त अस्पताल में इलाज कराया, वहीं 2024 में इलाज कराने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर तीन लाख तक पहुंच गई। मरीजों के दबाव के सापेक्ष डॉक्टरों की तैनाती देखी जाए तो इस अवधि में डेढ़ गुने से भी कम डॉक्टरों की तैनाती हो सकी है।

इलाज कराने वाले मरीजों का वर्षवार विवरण वर्ष ----------मरीजों की संख्या 2020------1,51,604 2021------1,87,500 2022-------2,73,039 2023-------3,09776 2024-------3,19,883 वर्षवार डॉक्टरों की तैनाती का विवरण वर्ष ------डॉक्टरों की संख्या 2021-------47 2022-------48 2023-------59 2024-------62 2025-------60 इन पांच साल में बढ़ी जिला अस्पताल की सेवाएं इस अवधि में जिला अस्पताल में डायलिसिस, सीटी स्कैन, ब्लड सेपरेशन यूनिट, ट्रामा सेंटर, एनसीडी सेंस, हेपेटाइटिस जांच, ईएनटी आदि सेवाएं बढ़ी हैं। उपलब्ध संसाधनों के आधार पर मरीजों को चिकित्सकीय सेवाएं मरीजों को बेहतर इलाज करने का पूरा प्रयास किया जाता है। मरीजों को बेहतर इलाज देने के लिए सभी डॉक्टर व स्टाफ पूरे मनोयोग से लगे रहते हैं। आवश्यक सेवाओं के लिए शासन से पत्राचार किया जाता रहता है। जल्द ही क्रिटिकल केयर हास्पिटल की शुरुआत होगी। डॉ. एके द्विवेदी, सीएमएस-जिला संयुक्त अस्पताल

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


