डायबिटीज के मरीजों में हो रहा है इजाफा

Jan 31, 2026 10:17 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share

Maharajganj News - महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। भागमभाग जिंदगी और तनाव से बहुत जल्द लोग डायबिटीज की

डायबिटीज के मरीजों में हो रहा है इजाफा

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। भागमभाग जिंदगी और तनाव से बहुत जल्द लोग डायबिटीज की चपेट में आ रहे हैं। इसकी तस्दीक जिला अस्प्ताल पहुंचे मरीज कर रहे हैं। डॉक्टरों ने 395 मरीजों को डायबिटीज जांच कराने की सलाह दी थी। पैथॉलोजी जांच रिपोर्ट में 199 मरीजों में सुगर की पुष्टि हुई है। डॉक्टर इन मरीजों को दवा लेने के साथ ही मीठा सेवन से परहेज करने के साथ ही नियमित व्यायाम करने की सलाह दी है। 100 बेड वाले जिला अस्पताल में शुक्रवार को 880 मरीज इलाज कराने पहुंचे थे। पर्ची काउंटर पर रजिस्ट्रेशन कराने के बाद संबंधित बीमारी के ओपीडी में इन मरीजों ने डॉक्टर से परामर्श ली।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

डॉक्टर ने 395 मरीजों में डायबिटीज(सुगर) का लक्षण देख जांच कराने की सलाह दी। इन सभी मरीजों की उम्र 40 प्लस हैं। डॉक्टर के परामर्श पर इन मरीजों ने अस्पताल के सेंट्रल पैथॉलोजी में जांच कराया। जांच रिपोर्ट में 199 मरीजों में सुगर की पुष्टि हुई है। डॉक्टर इन मरजों को तनामुक्त जीवन जीने के साथ ही नियमित दवा लेने और मीठा से परहेज करने के साथ ही व्यायाम करने की सलाह दी। शुगर नियंत्रित नही होने पर किडनी दे देगी जवाब जिला अस्पताल के डायबिटीज रोग विशेषज्ञ डॉ. पीके सिंह ने बताया कि शरीर में सुगर का लेवल मेटेंन होना बहुत जरूरी है। सुगर नियंत्रित नही होने पर व्यक्ति की किडनी जवाब दे सकती है। इतना ही नही आंख की रोशनी प्रभावित हो जाती है। नसों और हृदय की बीमारी होने का आशंका अधिक हो जाती है। डायबिटीज के लक्षण बार-बार प्यास लगना और पेशाब आना, अधिक भूख लगना, वजन में कमी होना, घाव या चोट जल्दी ठीक न होना, थकान औस सुस्ती महसूस होना, धुंधलापन दिखाई देना और चक्कर आना डायबिटीज का लक्षण है। डायबिटीज होने का कारण आनुवंशिक, मोटापा, शारीरिक निष्क्रियता, मानसिक तनाव व अस्वस्थ खान-पान जैसे प्रोसेस्ट फूड और अधिक चीनी का सेवन करना डायबिटीज होने का मुख्य कारण हैं। डायबिटीज से बचने के उपाय चीनी, प्रोसस्ड फूड और रिफाइंड कार्ब्स के सेवन का परहेज करें। नियमित व्यायाम करें। वजन नियंत्रण करें। पैथॉलोजी जांच कराने के लिए मरीजों की भीड़ हो गई है। इनमें सबसे अधिक डायबिटीज के मरीज मिले हैं। 40 प्लस आयुवर्ग के लोगों को इस बीमारी से बचने के लिए मीठा से परहेज करने के साथ ही नियमित व्यायाम करने की जरूरत है। डॉ. एके द्विवेदी, सीएमएस जिला अस्पताल

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।