स्टेडियम का विधायक ने किया लोकार्पण
Maharajganj News - महराजगंज के नौतनवां ब्लाक के ग्राम श्यामकाट में विधायक ऋषि त्रिपाठी ने मनरेगा से बने स्टेडियम का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि अब ग्रामीण युवाओं को खेल के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। प्रमुख ने बताया कि भाजपा सरकार के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में खेल सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवां ब्लाक के ग्राम श्यामकाट में मनरेगा से बने स्टेडियम का विधायक ऋषि त्रिपाठी ने लोकार्पण किया। ब्लाक प्रमुख राकेश कुमार मद्धेशिया मुख्य रूप से मौजूद रहे। प्रधान प्रतिनिधि वशिष्ठ कांदू ने अतिथियों का स्वागत किया। विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को अब खेल एवं व्यायाम के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। खेल कूद एवं व्यायाम लोगों को बीमारी से दूर करता है। स्वास्थ्य के लिए खेल कूद बहुत ही आवश्यक है। प्रमुख ने कहा कि जबसे भाजपा की सरकार बनी है तभी से ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा स्टेडियम, मनरेगा पार्क, जिम सेंटर को बनाया जा रहा है।
इस मौके पर ग्राम पंचायत सचिव पिंगला चौधरी, प्रधान अखिलेश कुमार सिंह, विनय कुमार मिश्रा, रघुवर यादव, गणेश मद्धेशिया, नवनीत त्रिपाठी, राकेश चौधरी, रोजगार सेवक संदीप यादव, रामनयन यादव, लालजी यादव, राजेन्द्र मद्धेशिया, रामलाल यादव, शाह आलम सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




