Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsRice Purchase in Maharajganj 51 423 Completed Farmers Urged to Sell Before February 28
धान खरीद में जबरदस्त उछाल, 51.423 फीसदी हुई खरीद

धान खरीद में जबरदस्त उछाल, 51.423 फीसदी हुई खरीद

संक्षेप:

Maharajganj News - महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। शुरुआत में सुस्त चल रही जिले की धान खरीद ने रफ्तार

Jan 07, 2026 08:27 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share Share
Follow Us on

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। शुरुआत में सुस्त चल रही जिले की धान खरीद ने रफ्तार पकड़ लिया है। तीन माह में 51.423 फीसदी धान की खरीद हो चुकी है। 28फरवरी तक ही सरकारी केंद्रों पर धान तौल होगा। ऐसे में जो किसान अब तक धान नहीं बेच पाए हैं, उनके पास दो माह से कम समय बचा है। जिले में धान खरीद का लक्ष्य दो लाख 28 हजार मीट्रिक टन है। लक्ष्य को पूरा करने के लिए छह क्रय एजेंसियों के 180 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इन सभी पर तौल चल रही है। 51.423 मीट्रिक टन धान सरकारी केंद्रों पर खरीद हो चुकी है।

जो किसान अब तक धान नहीं बेच पाए हैं वह 28फरवरी से पहले बेच सकते हैं। मंडी परिषद ने सबसे अधिक खरीदी धान जिला खाद्य विपणन अधिकारी विवेक सिंह ने बताया कि धान खरीद में क्रय एजेंसियों में सबसे आगे मंडी परिषद है। मंडी परिषद ने 97.366 एमटी धान खरीदा है। खाद्य विभाग ने 46.289,पीसीएफ ने 46.314, यूपीएसएस ने 48.350, यूपीपीसीयू ने 60.921, भारतीय खाद्य निगम ने 76.696 मीट्रिक टन धान खरीदा है। इन एजेंसियों ने 31 हजार 719 किसानों का धान खरीदा है। जिसमें 96.79 फीसदी किसानों को भुगतान भी हो चुका है। तौल के बाद 48 घंटे के भीतर किसानों को भुगतान किया जा रहा है। निचलौल, फरेंदा में खरीद तेज निचलौल मंडी स्थित हाट शाखा के धान क्रय केंद्र पर अब तक 497 किसानों से 18087.20 कंुतल धान खरीद हो चुका है। केंद्र प्रभारी व मार्केटिंग इंस्पेक्टर पंकज सिंह ने बताया कि अब तक तौल हुए सभी किसानों के बैंक खाता में धनराशि भेज दिया गया है। किसानों से अपील है कि वह धान को सूखाकर व साफ करके केंद्र पर लाएं। आनंदनगर मंडी समिति पर 119 किसानों से 4175 कुंतल धान खरीद हो चुका है। सचिव दीपक कुमार व काटा प्रभारी अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि किसानों की आवक तेज हुई है। वहीं मंडी समिति में ही खाद्य विभाग का चार क्रय केंद्र बनाया गया है। पहले केंद्र पर 185 किसानों से 7040 कुंतल, दूसरे केंद्र पर 222 किसानों से 8952 कुंतल, तीसरे पर 202 किसानों से 8190 कुंतल व चौथे केंद्र पर 85 किसानों से 3400 कुंतल धान खरीद हुई है। जिले में धान खरीद पारदर्शी तरीके से हो रही है। 51 फीसदी से अधिक धान खरीद हो चुकी है। किसानों को चाहिए कि वह 28फरवरी से पहले धान को सरकारी केंद्र पर जरूर तौल करा लें। भुगतान 48 घंटे के भीतर कराया जा रहा है। विवेक सिंह, डिप्टी आरएमओ

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;