Maharajganj News: लेखपालों ने खोला मोर्चा, बेमियादी कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी

हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share

Maharajganj News: महराजगंज में लेखपालों ने अपनी लंबित मांगों के समाधान के लिए आंदोलन तेज करने का फैसला लिया है। जिला मंत्री ऋषिकेश शर्मा के नेतृत्व में, लेखपालों ने एडीएम को ज्ञापन सौंपा। 22 सितंबर से अतिरिक्त हलकों का बहिष्कार किया जा रहा है और आगामी चरणों में धरना, मोटरसाइकिल रैली, व अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शामिल हैं।

Maharajganj News: लेखपालों ने खोला मोर्चा, बेमियादी कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी

Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। लंबे समय से लंबित मांगों पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज लेखपालों ने अब आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है। जिला मंत्री ऋषिकेश शर्मा के नेतृत्व में लेखपालों ने जिलाधिकारी को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन एडीएम को सौंपकर मांगों के जल्द निस्तारण की मांग की।

मांगों की सूची

जिला मंत्री ऋषिकेश शर्मा ने लेखपालों ने ग्रेड-पे 28 सौ रूपए करने, वेतन विसंगति दूर करने, अंतरमंडलीय स्थानांतरण व पदोन्नति सूची जारी करने, भत्तों में बढ़ोतरी तथा समयमान पद घोषित करने की मांग उठाई। साथ ही पटल सहायक व प्रभारी राजस्व निरीक्षक के कक्षों से संबद्धता व ग्राम सचिवालयों में जरूरी सुविधाएं व सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग किया। उन्होंने कहा कि मांगों को लेकर 22 सितंबर से अतिरिक्त हलकों का बहिष्कार किया जा रहा है।

अगले कदम

इसके बावजूद सुनवाई नहीं होने पर आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। तीन अक्तूबर को संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार व धरना, आठ अक्तूबर से ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार व 10 से 12 अक्तूबर तक काली पट्टी बांधकर कार्य किया जाएगा। 14 अक्तूबर को मोटरसाइकिल रैली निकाली जाएगी।

अवकाश की चेतावनी

लेखपालों ने 17 से 23 अक्तूबर तक संपूर्ण कार्य बहिष्कार के साथ तहसील मुख्यालयों पर धरना देने व 24 अक्तूबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी। इस दौरान अशोक त्रिपाठी, मारुती नन्दन निगम, शोभनाथ भारती, सूरज कुमार, शीला चौधरी, रंजन कुमार श्रीवास्तव, सुशील शुक्ला, सुनील यादव आदि लेखपाल मौजूद रहे।

सामान्य प्रश्न

✦लेखपालों ने किसकी मांग की?−
लेखपालों ने ग्रेड-पे 28 सौ रूपए करने, वेतन विसंगति दूर करने, अंतरमंडलीय स्थानांतरण व पदोन्नति सूची जारी करने, भत्तों में बढ़ोतरी तथा समयमान पद घोषित करने की मांग उठाई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमहाराजगंजMaharajganj News: लेखपालों ने खोला मोर्चा, बेमियादी कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी