रेवेन्यू बार एसोसिएशन ने बैठक कर अधिकारियों पर मनमानी का लगाया आरोप
महराजगंज में रेवेन्यू बार एसोसिएशन ने स्थानीय तहसील अधिकारियों पर मनमानी रवैया अपनाने का आरोप लगाया। अधिवक्ताओं का कहना है कि अधिकारी पत्रावलियों में हीला हवाली कर रहे हैं, जिससे उन्हें समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। अगर अधिकारी सुधार नहीं करते, तो अधिवक्ता आंदोलन करने का विचार कर रहे हैं।
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। रेवेन्यू बार एसोसिएशन ने एक बैठक कर स्थानीय तहसील के अधिकारियों पर मनमानी रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। संगठन के अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में अधिवक्ता संघ ने सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित करते हुए कहां की अधिवक्ताओं के पत्रावलियों में हीला हवाली लगातार अधिकारियों द्वारा बढ़ती जा रही है। अधिकारी अपने कार्यों में सुधार नहीं लाये तो अधिवक्ता लाम बंद होकर आंदोलन की राह पर होगा। अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव ने बैठक के दौरान कहा कि अधिकारी अधिवक्ताओं द्वारा प्रस्तुत की जा रही पत्रावलियों में हीला हवाली कर रहे हैं। इसकी वजह से अधिवक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
संगठन के उपाध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद शुक्ल ने कहा कि तहसील के अधिकारी सरकारी कामकाज का बहाना कर पत्रावलियों को निपटाने में हीला हवाली करते नजर आ रहे हैं।अधिकारियों की मनमानी रवैया की वजह से पीड़ितों को भी न्याय मिलने में दर दर भटकना पड़ रहा हैं। इस दौरान मुख्य रूप से अधिवक्ताओं में अरुण सिंह, दयानंद यादव, राजन सिंह, कुलदीप, संजय कुमार, जयप्रकाश, रामअजोर यादव, सरदार सतपाल, रमेश चौधरी, चंद्रप्रकाश वर्मा, अनिल कुमार, मनोज कुमार मिश्रा, राम रतन यादव, अनिल कुमार शर्मा, राजेश चौधरी, विभूति यादव, गिरीश त्रिपाठी, अजय यादव, शेख समसुद्दीन, जगनारायण विश्वकर्मा आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


