Maharajganj News: सेवानिवृत्ति पर डीआईओएस को दी भावभीनी विदाई
Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। भारत स्काउट-गाइड उत्तर प्रदेश जिला संस्था के तत्वावधान में डीआईओएस-मुख्यायुक्त
Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। भारत स्काउट-गाइड उत्तर प्रदेश जिला संस्था के तत्वावधान में डीआईओएस-मुख्यायुक्त स्काउट-गाइड प्रदीप कुमार शर्मा के सेवानिवृत्त होने पर चिउटहां में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। शिक्षकों, स्काउट-गाइड पदाधिकारियों, विद्यार्थियों एवं लोगों ने उन्हें अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ व स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।वक्ताओं ने कहा कि प्रदीप कुमार शर्मा ने शिक्षा व्यवस्था के साथ विद्यार्थियों और युवाओं को बेहतर दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्काउट-गाइड की गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ उन्होंने बच्चों में अनुशासन, सेवा और नेतृत्व की भावना विकसित करने पर जोर दिया। सेवानिवृत्त डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा ने कहा कि सरकारी सेवा की अवधि समाप्त हो सकती है, लेकिन विद्यार्थियों और समाज से जुड़ा रिश्ता कभी खत्म नहीं होता।
उन्होंने बच्चों को मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। संचालन उमेश गुप्ता ने किया। इस दौरान अभिषेक श्रीवास्तव, शशांक गुप्ता, नीलम त्रिपाठी, दीनदयाल शर्मा, समशाद अंसारी, विनय यादव, हरिकेश कुमार, अजय सैनी समेत कई विद्यालयों के प्रधानाचार्य, स्काउट-गाइड और विद्यार्थी मौजूद रहे।


