Maharajganj News: नहर में फंसी डॉल्फिन को पकड़ने में नहीं मिली सफलता

हिन्दुस्तान, महाराजगंज
Follow us on Google News
share

Maharajganj News: महराजगंज में, परतावल क्षेत्र की निचली नारायणी शाखा नहर में एक डॉल्फिन जाल में फंस गई थी। वन विभाग की संयुक्त टीम ने उसे बचाने के लिए व्यापक रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन तेज बहाव के कारण डॉल्फिन पकड़ी नहीं जा सकी। अभियान सोमवार को फिर से चलेगा।

नहर में फंसी डॉल्फिन को पकड़ने में नहीं मिली सफलता
नहर में फंसी डॉल्फिन को पकड़ने में नहीं मिली सफलता

Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। परतावल क्षेत्र की निचली नारायणी शाखा नहर में शनिवार को मछुआरों के जाल में फंसी डॉल्फिन को सुरक्षित वापस पानी में छोड़ दिया गया था। घटना का फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रविवार को कुशीनगर, महराजगंज और गोरखपुर वन विभाग की संयुक्त टीम पूरे दिन डॉल्फिन की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान में जुटी रही। हालांकि, नहर में तेज बहाव और अधिक पानी होने के कारण उसे पकड़ा नहीं जा सका। वन विभाग की टीम ने चौपरिया, अहिरौली, धरमौली, सिसवा शुक्ल, सुम्हाखोर, मेहाबार, देवीपुर और धनगड़ा के सिवान तक अभियान चलाकर डॉल्फिन की तलाश की।

अभियान में डीएफओ शुभम सिंह, एसडीओ विनीत सिंह, वन दरोगा शैलेन्द्र, हाटा वन विभाग की अधिकारी अमृता सिंह समेत अन्य कर्मचारी शामिल रहे। एसडीओ विनीत सिंह ने बताया कि नहर में पानी का बहाव काफी तेज होने के कारण रेस्क्यू अभियान में दिक्कत आई। सोमवार को फिर से अभियान चलाकर डॉल्फिन को सुरक्षित पकड़ने और आवश्यक कार्रवाई करने का प्रयास किया जाएगा। वन विभाग की टीम लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।