स्वस्थ रहने के लिए खेलकूद जरूरी : डॉ.अमरनाथ
Maharajganj News - स्वस्थ रहने के लिए नियमित व्यायाम जरूरी है। विद्यार्थी खेल प्रतियोगिता में भाग लेकर व्यायाम कर सकते हैं। ये बातें डॉ. अमरनाथ शर्मा ने सेंट जोसेफ स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान कहीं। प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों में विद्यार्थियों ने अच्छे प्रदर्शन किए।
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। स्वस्थ रहने के लिए नियमित व्यायाम करना जरूरी है। विद्यार्थी व्यायाम के लिए नियमित खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करें। खेल खेलने से विद्यार्थियों का व्यायाम हो जाता है। इसके लिए अतिरिक्त समय खर्च करने की जरूरत नहीं होती है। ये बातें कोलकाता विश्वविद्यालय के पूर्व आचार्य एवं हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. अमरनाथ शर्मा ने कहीं। वे सेंट जोसेफ स्कूल चौक रोड धनेवा-धनेई के चार दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इसके पहले मुख्य अतिथि ने मशाल जलाकर खेल का शुभारंभ किया। विद्यालय के प्रबंधक सीजे थामस ने मुख्य अतिथिक का स्वागत करने के साथ ही छात्रों को खेल प्रतियोगिता में मित्रता की भावना के साथ खेलने पर जोर दिया।

प्री पाइमरी 50 मीटर रेस बालक वर्ग में सुहेल अली व बालिका वर्ग में शानवी श्री पांडेय ने पहला स्थान हासिल किया। 100 मीटर आकिब और हादिया अव्वल रहीं। स्पॉट जंप अनुराग कुमार और शिप्रा ने परचम लहराया। प्राइमरी में 50 मीटर रेस में रितेश कुमार व अर्पिता यादव,100 मीटर में शानी यादव व श्रेया खरवार, स्पाट जंप में शानी यादव व आराध्या, लांग जम्प में रितेश कुमार व महक यादव, स्केटिंग में जीविका यादव,आदर्श सिंह,अभिनव शर्मा,अंश कुमार यादव और वैष्णवी गुप्ता ने पहला स्थान हासिल किया। खो-खो में जूनियर वर्ग के ब्लू हाउस विजेता रहा। चेस अंडर-18 में अवंतिका पटेल और अनुग्रह थॉमसने पहला स्थान हासिल किया। अंडर-15 श्रेयश द्विवेदी व आसिफा सिद्दीकी अव्वल रहीं। सीनियर 100 मीटर में कृष यादव व आराध्या दुबे ने पहला स्थान हासिल किया। जूनियर 100 मीटर रेस में मोहम्मद सलमान व सृष्टि यादव ने पहला स्थान हासिल किया। विद्यालय की प्रशासिका लिली थॉपस और उप प्रधानाचार्य सीजू पीके ने प्रतिभागियों को खेल भावना से खेल खेलने पर जोर दिया। प्रतियोगिता में खेल शिक्षक गुफरान अली और फिरोज अली सहित अधिक संख्या में विद्यार्थी शामिल रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




