Maharajganj News: दो जगह सांड़ों ने मचाया आतंक, दो की हालत गंभीर

हिन्दुस्तान, महाराजगंज
Follow us on Google News
share

Maharajganj News: महराजगंज जिले में खुले में घूम रहे साड़ों ने आतंक मचाया है। नौतनवा में एक साड़ की चपेट में आकर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं मिठौरा में एक बेकाबू सांड ने 80 वर्षीय बुजुर्ग को गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों का इलाज चल रहा है।

Maharajganj News: दो जगह सांड़ों ने मचाया आतंक, दो की हालत गंभीर

Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिले में दो जगहों पर खुले में घूम रहे साड़ों ने आतंक मचाया है। नौतनवा में एक साड़ की चपेट में आकर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं मिठौरा के नंदाभार चौराहे पर एक साड़ ने एक शख्स को पटककर बुरी तरह घायल कर दिया।

नौतनवा में सांड का हमला

नौतनवा नवीन मंडी गेट के सामने एक सांड की चपेट में आने से बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के सोहनी गांव निवासी 45 वर्षीय नासिर मोहम्मद राजमिस्त्री का काम करता है। नौतनवा के एक निजी अस्पताल में उसकी पत्नी का इलाज चल रहा रहा है। सोमवार की शाम वह अपनी बाइक से अस्पताल में पत्नी से मिलने जा रहा था। नौतनवा-ठूठीबारी मार्ग पर स्थित नवीन मंडी गेट के पास पहुंचा तो यकायक उसके सामने सांड आ गया। इस हादसे में साड़ से भिड़कर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने तत्काल उसे कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

मिठौरा में बुजुर्ग पर सांड का हमला

मिठौरा क्षेत्र के नंदाभार चौराहे पर एक बेकाबू सांड ने करीब 80 वर्षीय बुजुर्ग को सींग में फंसाकर पटक दिया। हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले स्थानीय अस्पताल और फिर जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। नंदाभार निवासी भभूति गुप्ता सोमवार शाम किसी काम से नंदाभार चौराहे पर गए थे। इसी दौरान चौराहे पर घूम रहा सांड अचानक उनकी ओर दौड़ पड़ा और उन्हें सींग में फंसा लिया। सांड उन्हें कुछ दूर तक घसीटने के बाद जमीन पर पटककर भाग गया। हादसे में भभूति गुप्ता बेहोश हो गए। उनके सिर में गंभीर चोट लगी है।

सामान्य प्रश्न

नौतनवा में कितने लोग घायल हुए?
नौतनवा में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हुआ है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमहाराजगंजMaharajganj News: दो जगह सांड़ों ने मचाया आतंक, दो की हालत गंभीर