Maharajganj News: बालिकाओं ने डीएम को बांधी राखी, मिला सुरक्षा का आशीर्वाद

हिन्दुस्तान, महाराजगंज
Follow us on Google News
share

Maharajganj News: महराजगंज में रक्षाबंधन से पूर्व बालिकाओं ने जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल को राखी बांधी। डीएम ने उनकी शिक्षा और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली और उन्हें प्रोत्साहित किया। उन्होंने सुरक्षा, शिक्षा और प्रगति के लिए समर्थन देने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर सभी बालिकाओं को शगुन भी भेंट किया गया।

Maharajganj News: बालिकाओं ने डीएम को बांधी राखी, मिला सुरक्षा का आशीर्वाद

Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। रक्षाबंधन के पावन पर्व से पूर्व जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आईं बालिकाओं ने जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल को राखी बांधी और मिठाई खिलाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। डीएम ने सभी बहनों का स्वागत किया। उन्हें आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।डीएम ने कलेक्ट्रेट पहुंचीं बच्चियों और युवतियों से आत्मीय संवाद करते हुए उनकी शिक्षा, रुचियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जीवन में स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने सभी बालिकाओं को बेहतर शिक्षा प्राप्त करने तथा अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया।हर

संभव मदद का दिलाया भरोसा, दिया शगुनडीएम ने कहा कि जनपद की बेटियां और बहनें परिवार व समाज की महत्वपूर्ण शक्ति हैं। उनकी सुरक्षा, शिक्षा और प्रगति जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने बच्चियों को भरोसा दिलाया कि किसी भी समस्या या सहायता के लिए वे बेहिचक संपर्क कर सकती हैं। इस अवसर पर उन्होंने सभी बहनों को रक्षाबंधन का शगुन भी भेंट किया, जिससे बालिकाओं के चेहरे खिल उठे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमहाराजगंजMaharajganj News: बालिकाओं ने डीएम को बांधी राखी, मिला सुरक्षा का आशीर्वाद