Maharajganj News: ग्रामीणों के आक्रोश के बाद शुरू हुई नाली की सफाई

हिन्दुस्तान, महाराजगंज
Follow us on Google News
share

Maharajganj News: गाँव ठूठीबारी में बारिश के दौरान नालियों का पानी सड़कों पर बहने से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ गया। समस्या को देखते हुए पंचायत प्रशासन ने सफाई अभियान शुरू किया। कालीगंज मोहल्ला और शिव मंदिर के पास नाली की सफाई का कार्य शुरू हुआ है, जिससे ग्रामीणों ने राहत अनुभव की है।

Maharajganj News: ग्रामीणों के आक्रोश के बाद शुरू हुई नाली की सफाई

Maharajganj News: ठूठीबारी, हिन्दुस्तान संवाद। बरसात के दौरान नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बहने और जलभराव की समस्या को लेकर ग्रामीणों के आक्रोश के बाद पंचायत प्रशासन ने सफाई अभियान शुरू कर दिया। बुधवार को ठूठीबारी के कालीगंज मोहल्ले और शिव मंदिर के समीप से नाली की सफाई का कार्य शुरू कराया गया। नालियों की सफाई शुरू होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।कई दिनों से नालियां जाम होने के कारण बारिश होते ही गंदा और बदबूदार पानी सड़कों पर बहने लगता था। इससे राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों की शिकायत और बढ़ते आक्रोश के बाद पंचायत स्तर से नाली सफाई का कार्य शुरू कराया गया।

ठूठीबारी प्रधान-प्रशासक अजय कुमार उर्फ अजीत कुमार ने बताया कि नालियों की सफाई का काम शुरू हो गया है। जल्द ही गांव के अन्य मजरों में भी नाली सफाई का कार्य कराया जाएगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमहाराजगंजMaharajganj News: ग्रामीणों के आक्रोश के बाद शुरू हुई नाली की सफाई