Python Rescued Locals Catch Python Entering House in Nautanwa घर में घुस रहे अजगर को पकड़ कर नदी में छोड़ा , Maharajganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsPython Rescued Locals Catch Python Entering House in Nautanwa

घर में घुस रहे अजगर को पकड़ कर नदी में छोड़ा

Maharajganj News - नौतनवा के इंदिरा नगर में एक घर में अजगर घुसने पर परिवार के सदस्य डर गए। आस-पास के लोग इकट्ठा हुए और दो लोगों ने हिम्मत जुटाकर अजगर को पकड़ लिया। इसे कस्बे से दूर एक नदी में छोड़ दिया गया। वन विभाग को...

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजFri, 29 Aug 2025 10:07 AM
share Share
Follow Us on
घर में घुस रहे अजगर को पकड़ कर नदी में छोड़ा

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा कस्बे के इंदिरा नगर में एक घर में घुस रहे अजगर को देख सभी परिवार के सदस्य दहशत में आ गए। चीख पुकार सुन आस पड़ोस के लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। दो व्यक्तियों ने किसी तरह हिम्मत जुटा कर अजगर को पकड़ लिया और कस्बे से कुछ दूरी पर बह रही नदी में ले जाकर छोड़ दिया। मोहल्ले के संतोष रौनियार के घर में अजगर सांप घुसने की सूचना पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई । मोहल्ले वासियों ने बताया कि 5 दिन पूर्व अजगर सांप को पास के ही एक गढ्ढे में देखा गया था।

वन विभाग को भी सूचित किया गया था, लेकिन कोई भी मौके पर नहीं आया। जब वह घर में घुसने लगा तो मोहल्ले वासी दहशत में आ गए हैं। किसी तरह मोहल्ले के ही दुर्गेश भारती एव पवन कुमार ने अजगर को पकड़ कर पास की नदी में छोड़ा। तब जाकर मोहल्ले वासियों ने राहत की सांस ली।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।